भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का जन्मदिन, जिलाध्यक्ष ने बांटी मिठाई

Greater Noida : भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का जन्मदिन, जिलाध्यक्ष ने बांटी मिठाई

भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का जन्मदिन, जिलाध्यक्ष ने बांटी मिठाई

Tricity Today | भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया अमित शाह का जन्मदिन

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर रविवार (22 अक्टूबर) को धूमधाम के साथ अमित शाह का जन्मदिन मनाया गया। भारत के गृहमंत्री और राजनीतिक चाणक्य अमित शाह के जन्मदिन पर भाजपा जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने मिठाई बांटी। इस दौरान जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के कार्यकाल में भारत ने खूब तरक्की की है। 

आज करोड़ों लोग अमित शाह के कदमों पर चलते हैं : गजेंद्र मावी
उन्होंने आगे कहा कि आज करोड़ों लोग उनके साथ खड़े हुए हैं। अमित शाह को करोड़ों लोग अपना मार्गदर्शक मानते हैं। अमित शाह के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हवन करके उनके दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मुख्य रूप से धर्मेंद्र कोरी, मनोज गर्ग, रवि जिंदल, सेवानंद शर्मा, कर्मवीर आर्य, पंकज रावल, बिजेंदर प्रमुख, सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, मनोज प्रधान, सुनील खारी, सतवीर भाटी, अजय निगम, श्यामवीर भाटी आदि लोग मौजूद है।

देश के दिग्गज लोगों ने दी बधाई
आपको बता दें कि अमित शाह का आज 59वां जन्मदिन है। इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तमाम नेताओं ने उनको बधाई दी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा, "अमित शाह ने भारत की प्रगति और गरीबों के बेहतर जीवन के लिए अच्छे कदम उठाए हैं। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासन के रूप में अपनी पहचान बनाई है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.