मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाफ भाजपाइयों ने किया हंगामा, हालत संभालने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

शिक्षा के मंदिर में बैठे हैवान : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाफ भाजपाइयों ने किया हंगामा, हालत संभालने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाफ भाजपाइयों ने किया हंगामा, हालत संभालने पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

Tricity Today | मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाफ हंगामा (File Photo)

Noida News : नोएडा के बड़े-बड़े स्कूलों में शिक्षा देने वाले अब हैवान बनते जा रहे हैं। पहले कैंब्रिज स्कूल और अब मॉडर्न पब्लिक स्कूल के खिलाफ अभिभावकों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी ने भी मोर्चा खोल दिया है। सोमवार की सुबह भारी संख्या में लोग मॉडर्न पब्लिक स्कूल पर पहुंचे। स्कूल की प्रिंसिपल को हटाने की मांग की गई। हंगामा बढ़ा तो पुलिस और प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। तुरंत मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट और शिक्षा विभाग से जुड़े बड़े अफसर मौके पर पहुंचे।

भाजपा सरकार में महिलाओं से गलत काम नहीं झेला जाएगा 
मौके पर अधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी और अभिभावकों के सामने अपील करते हुए धरने को खत्म करने की मांग की है। मौके पर हंगामा की स्थिति है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का साफ कहना है कि किसी भी हालत में इस सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार को नहीं झेला जाएगा। अगर ऐसा होगा तो आंदोलन बढ़ेगा। सीधे तौर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल को सस्पेंड करने की मांग की गई है।

क्या था पूरा मामला 
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ ने बताया कि करीब एक महीने पहले केजी कक्षा की छात्रा लंच ब्रेक के दौरान स्कूल के मैदान में खेल रही थी। उस दौरान एक मजदूर ने उसे बेड टच किया। छात्रा ने तुरंत अपनी टीचर और को घटना की सूचना दी। छात्रा के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी को पहले से ही 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में शिक्षित किया था। जैसे ही माता-पिता को घटना की जानकारी मिली। वो तत्काल स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा। हालांकि, स्कूल प्रशासन ने मामले को दबाने का प्रयास किया।

क्या है अभिभावकों की मांग 
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले को करीब एक महीने हो गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी शांत नहीं हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तार होने से कुछ नहीं होगा। मुख्य आरोपी को बचाने वाली प्रिंसिपल प्रीति शुक्ला के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए। उसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करना चाहिए। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष गोपाल गौड़ भी आ गए। मामला  बढ़ा तो सिटी मजिस्ट्रेट और जिला विद्यालय निरीक्षक लोगों को शांत करने के लिए पहुंचे, लेकिन मामला अभी शांत नहीं हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि किसी भी कीमत पर प्रिंसिपल प्रीति शुक्ला को सस्पेंड करना होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.