भाजपा युवा मोर्चा ने बिसरख मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभम बंसल उपाध्यक्ष बने

ग्रेटर नोएडा : भाजपा युवा मोर्चा ने बिसरख मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभम बंसल उपाध्यक्ष बने

भाजपा युवा मोर्चा ने बिसरख मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा की, शुभम बंसल उपाध्यक्ष बने

Tricity Today | शुभम बंसल को बिसरख मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष

Greater Noida : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपने बिसरख मंडल की कार्यसमिति घोषित कर दी है। इसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लगभग हर सोसाइटी से एक नियुक्ति हुई है। पार्टी के युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राज नागर और बिसरख मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित बैसिया ने नए पदाधिकारियों की सूची जारी की है। 

इसमें शुभम बंसल को बिसरख मंडल युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया है। शुभम आईटी इंजीनियर हैं और एक आईटी कंपनी भी चलाते हैं।उन पर भरोसा जताने के लिए उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि वे पूरी ईमानदारी के साथ अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

जिन अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है, उसमें सुमित बैसोया को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा बिसरख मंडल का अध्यक्ष चुना गया है। उनके अलावा उपाध्यक्ष पद पर सौरव शर्मा, हरेंद्र हुड, शुभम बंसल और मनीष त्रिपाठी को नियुक्ति दी गई है। महामंत्री पद पर गौरव पटेल को जिम्मेदारी दी गई है। जबकि संतोष झा, दीपक नागर, रोहन गुप्ता और अनुभव दुबे को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कोषाध्यक्ष पद पर ऋतुराज सिंह की नियुक्ति की गई है। वेद प्रकाश प्रजापति को कार्यालय प्रभारी और सुमित गुप्ता को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। शशांक त्यागी को सोशल मीडिया प्रभारी का पद दिया गया है। युवा मोर्चा मंडल कार्यसमिति में पूजा ठेनुआ, तुषार भाटी, मोहित पाल, विनय कुमार, विकास सिंह, तरुण कुमार और अभिनव त्यागी को सदस्य पद पर नियुक्ति दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.