भाजपा युवा मोर्चा ने दादरी अस्पताल को सीएसआर के जरिये चिकित्सा उपकरण दिलवाए

मदद : भाजपा युवा मोर्चा ने दादरी अस्पताल को सीएसआर के जरिये चिकित्सा उपकरण दिलवाए

भाजपा युवा मोर्चा ने दादरी अस्पताल को सीएसआर के जरिये चिकित्सा उपकरण दिलवाए

Tricity Today | भाजपा युवा मोर्चा ने दादरी अस्पताल को सीएसआर के जरिये चिकित्सा उपकरण दिलवाए

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की अपील पर ऐस ग्रुप ने बुधवार को दादरी में सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, नेबुलाइजर, दवाएं और 10 हॉस्पिटल बेड कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत उपलब्ध करवाए हैं। इस अवसर पर दादरी के विधायक तेजपाल नागर, दादरी नगर पालिका की अध्यक्ष गीता पंडित, दादरी के एसडीएम आलोक गुप्ता और दादरी सीएचसी के डाक्टर संजीव सारस्वत मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर ने कहा, "गौतमबुद्ध नगर के ग्रामीण क्षेत्र में महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे में यह ज़रूरी है कि अब ग्रामीण इलाक़ों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं। इसके लिए जिले में काम करने वाली कम्पनियों से सम्पर्क किया गया। ऐस समूह ने स्वास्थ्य उपकरण दिए हैं। उपकरण दादरी के विधायक तेजपाल सिंह नागर और नगर पालिका अध्यक्ष गीता पण्डित को सौंपे हैं। इनका उपयोग दादरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जाएगा। इससे दादरी कस्बे और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बड़ा फायदा होगा। प्रताप नगर ने कहा कि अभी और मदद जिले के दूसरे अस्पतालों को भी देंगे।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.