भाजपा युवा मोर्चा ने किया बिहारी वाजपेयी को याद, दादरी विधानसभा में निकाली अटल युवा संकल्प रैली

ग्रेटर नोएडा : भाजपा युवा मोर्चा ने किया बिहारी वाजपेयी को याद, दादरी विधानसभा में निकाली अटल युवा संकल्प रैली

भाजपा युवा मोर्चा ने किया बिहारी वाजपेयी को याद, दादरी विधानसभा में निकाली अटल युवा संकल्प रैली

Tricity Today | भाजपा युवा मोर्चा

Greater Noida News : भारत रत्न प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शनिवार को पूरे धूमधाम से मनाई गई। यह मौके पर गौतमबुद्ध नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर ने अटल युवा संकल्प रैली का आयोजन किया। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय रेसलर और भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बबीता फोगाट मौजूद रही। इस रैली में 137 मोटरसाइकिल शामिल हुई।

भाजपा युवा मोर्चा की बाइक रैली बिसरख ब्लॉक मे संगोष्ठी के बाद मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाई। उसके बाद निराला ग्रीनशायर सोसाइटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और तुलसी पूजन किया। उसके बाद गांव जलालपुर होते हुए बाइक रैली का पुष्प वर्षा कर जगह-जगह बिसरख मोड, हरिश्चंद्र का बाग, पटवारी का बाग, बादलपुर, धूम मानिकपुर, नगर पालिका, दादरी तहसील, गुर्जर कॉलोनी गेट, बालिका इंटर कॉलेज दादरी, चिटहेरा, दादरी रेलवे रोड, तिलपता गांव, तिलपता गोलचक्कर और भाजपा कार्यालय पर समापन हुआ। कार्यक्रम में  दादरी विधानसभा संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अजमेंद्र नागर रहे।
 
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी, ब्लॉक प्रमुख ओमपाल प्रधान, दादरी विधायक तेजपाल नागर, सत्येंद्र नागर, पवन नागर, विजेंद्र प्रमुख, गीता पंडित चेयरमैन, संजय भाटी, भूपेंश चौधरी, सोमेश गुप्ता, विकास चौधरी सुमित बसोया, अतुल गुर्जर मथुरापुर,अतुल भाटी बढ़पुरा, हर्ष बंसल, सुनील पंडित तुगलपुर, गौरव नागर, नितिन शर्मा, संदीप गोयल, जॉनी चौहान, अनुज गुलावली, रिन्कू भाटी और सतवीर भाटी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.