मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, एक की मौत

Greater Noida BREAKING : मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, एक की मौत

मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल, एक की मौत

Tricity Today | BREAKING NEWS

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दौला रजपुरा गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष के दौरान आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक की हालत काफी गंभीर है।

दनकौर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर को उन्हें जानकारी मिली थी उनके थाना क्षेत्र अंतर्गत दौला रजपुरा गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल मिले। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां पर इलाज के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। इस खूनी संघर्ष के दौरान मरे युवक का नाम जाहिद बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस खूनी संघर्ष के दौरान सभी को ज्यादा गंभीर चोटें आई है। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। दोनों पक्षों से 3-3 लोग घायल हुए हैं। अभी तक इस मामले में कोई लिखित तौर पर शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.