अब होगी काटें की टक्कर, हर घर पहुंचने के लिए बीएन सिंह ने ली 60 दिनों की छुट्टी

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव 2024 : अब होगी काटें की टक्कर, हर घर पहुंचने के लिए बीएन सिंह ने ली 60 दिनों की छुट्टी

अब होगी काटें की टक्कर, हर घर पहुंचने के लिए बीएन सिंह ने ली 60 दिनों की छुट्टी

Tricity Today | बीएन सिंह

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदलने की चर्चा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गौतमबुद्ध नगर के पूर्व जिलाधिकारी और सीनियर ब्यूरोक्रेट बीएन सिंह भी जोर-शोर से खुलकर मैदान में आ गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने 2 महीने की छुट्टी ले ली। इस दौरान वह वीडियो, बायोडाटा और लोकसभा की पांचों विधानसभाओं में भ्रमण कर लोगों से मिलने की कवायद में लगे हुए है। 

रजिस्ट्री और मेट्रो का मुद्दा उठाया
अभी हाल ही में एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें ग्रेटर नोएडा वेस्ट के घर खरीदारों की रजिस्ट्री और मेट्रो लाने के लिए लोकसभा के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार से जुड़े सवाल किए गए। इस सवे में दो हजार लोगों से वोट कराए गए। जिसमें सबसे अधिक वोट बीएन सिंह को मिले। 

भजपा से टिकट मांगने में सबसे ऊपर बीएन सिंह
बीएन सिंह साफ छवि के आईएएस अफसर हैं। शनिवार और रविवार को बीएन सिंह अपने घर-परिवार को छोड़कर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा के गांव और शहर के सेक्टरों में जाकर संवाद करते हैं। लोगों के दुख और सुख में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में बीएन सिंह नोएडा के नगली बाजीदपुर गांव पहुंचे। यहा पर उनका आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों ने स्वागत किया। वह स्कूल-कॉलेजों में भी पहुंचकर युवाओं के बीच अपनी मजबूत पकड़ बना रहे है। बीजेपी से टिकट मांगने वाले लोगों की लिस्ट में बीएन सिंह सबसे ऊपर हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.