बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी, सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया

BIG BREAKING : बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी, सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया

बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप बनाएंगे ग्रेटर नोएडा में फिल्म सिटी, सबसे बड़ी बोली लगाकर प्रोजेक्ट हासिल किया

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बनने वाली फिल्म सिटी को लेकर अंतिम मुहर लग गई है। निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और रियल एस्टेट कंपनी भूटानी ग्रुप मिलकर जेवर में फिल्म सिटी बनाएंगे। इस परियोजना के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भी दौड़ में शामिल थे, लेकिन बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने उनको पीछे कर दिया है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को अब बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर पूरा करेंगे।

इन 4 कंपनियों ने तकनीकी बिड पास की थीं
  1. मेसर्स सुपरसोनिक टेक्नोबिल्ड प्राइवेट लिमिटेड।(Maddock Films, Cape of Good Films LLP)
  2. मैसर्स बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी (Boney Kapoor and others)
  3. मैसर्स सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (T-Series)
  4. लायंस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड (Shri KC Bokadia and others)

ये सुपरस्टार्स लाइन में थे
फिल्म सिटी बनाने के लिए मशहूर ऐक्ट्रेस कंगना रानाउत, अक्षय कुमार, बोनी कपूर, गुलपनाग और मशहूर डायरेक्टर केसी बोकाडिया लाइन में लगे थे। बालाजी टेलीफिल्म, सोनी टीवी, तुलिप कंपनी और एक कोरियाई कंपनी फिल्म सिटी में जमीन लेने में रुचि दिखाई थी। 

जेवर बना निवेशकों की पहली पसंद
यमुना सिटी निवेश के मामले में पूरे उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर पहुंच गया है। इसी वजह से इसे औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अलावा देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी जेवर में बनने जा रही है। इसको लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी परियोजना को अगले 6 महीने में धरातल पर उतारने के निर्देश दिए हैं।

पहले चरण में 230 एकड़ जमीन पर बनेगी फिल्म सिटी
आपको बता दें कि यमुना सिटी के सेक्टर-21 में फिल्म सिटी बनेगी। यह फिल्म सिटी एक हजार एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है। पहले चरण 230 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी को विकसित किया जाएगा। यमुना विकास प्राधिकरण के अफसरों ने बताया कि जो कंपनी पहले चरण में फिल्म सिटी बनाएगी। उसकी दूसरे चरण में भी प्राथिमकता दी जाएगी। फिल्म सिटी बनाने वाली कंपनी के लिए एक बात स्पेशल यह होगी कि पूरी जमीन पर बिजली की लाइन, सीवर और अन्य सुविधा उसी को करवानी पड़ेगी। इसके लिए फिल्म सिटी से जुड़ी कंपनियों को ही जिम्मेदारी दी जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.