बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर किए दस्तखत, योगी आदित्यनाथ के अफसर बने गवाह

Blockbuster Breaking : बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर किए दस्तखत, योगी आदित्यनाथ के अफसर बने गवाह

बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी के समझौते पत्र पर किए दस्तखत, योगी आदित्यनाथ के अफसर बने गवाह

Tricity Today | बोनी कपूर ने पत्र पर किए दस्तखत

Greater Noida News : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना प्राधिकरण दफ्तर में बोनी कपूर ने फिल्म सिटी को लेकर समझौते पत्र पर साइन किया है। यह ऐतिहासिक दिन है। अब बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपने को पूरा करेंगे। करीब एक हजार एकड़ जमीन पर गौतमबुद्ध नगर की जमीन पर फिल्म सिटी बनेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर अरुणवीर सिंह और उनकी पूरी टीम ने बोनी कपूर के साथ भूटानी ग्रुप का स्वागत किया।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday)

 
बोनी कपूर ने किए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर 
बोनी कपूर ने फिल्म सिटी बनाने को लेकर यमुना विकास प्राधिकरण के द्वारा दिए गए समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें इस बात का जिक्र किया गया है  कि बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप मिलकर योगी आदित्यनाथ के सपनों को पूरा करने वाली फिल्म सिटी को बनाएंगे।

फिल्म सिटी एक मील का पत्थर
यह फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। आज गुरुवार 27 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में परियोजना के विस्तृत विवरण, निवेश की मात्रा, समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की घोषणा की जाएगी। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.