थोड़ी देर में यमुना प्राधिकरण पहुंचेंगे बोनी कपूर, फिल्म सिटी की फाइल पर करेंगे साइन

आज का ऐतिहासिक दिन : थोड़ी देर में यमुना प्राधिकरण पहुंचेंगे बोनी कपूर, फिल्म सिटी की फाइल पर करेंगे साइन

थोड़ी देर में यमुना प्राधिकरण पहुंचेंगे बोनी कपूर, फिल्म सिटी की फाइल पर करेंगे साइन

Tricity Today | यमुना प्राधिकरण पहुंचेंगे बोनी कपूर

Greater Noida News : आज का दिन केवल गौतमबुद्ध नगर नहीं बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। थोड़ी देर में महान फिल्म निर्माता बोनी कपूर यमुना विकास प्राधिकरण पहुंचेंगे, जहां पर वह फिल्म सिटी परियोजना को लेकर समझौता पत्र पर फाइल पर साइन करेंगे। यह दिन काफी ऐतिहासिक है, अब वह दिन दूर नहीं जब उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में देश की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनेगी। यमुना प्राधिकरण इस समय फूलों से सजा हुआ है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tricity Today (@tricitytoday)

 
फिल्म सिटी एक मील का पत्थर
यह फिल्म सिटी परियोजना न केवल उत्तर प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। आज गुरुवार 27 जून को होने वाले इस कार्यक्रम में परियोजना के विस्तृत विवरण, निवेश की मात्रा, समयसीमा और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की घोषणा की जाएगी। फिल्म उद्योग और स्थानीय निवासी इस परियोजना के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश को देश का नया फिल्म हब बनाने में मदद करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.