NDA को हराने के लिए सपा नेता ने लगाए PDA के होर्डिंग, कहा- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक एक तो ब्राह्मण उनके साथ

ग्रेटर नोएडा : NDA को हराने के लिए सपा नेता ने लगाए PDA के होर्डिंग, कहा- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक एक तो ब्राह्मण उनके साथ

NDA को हराने के लिए सपा नेता ने लगाए PDA के होर्डिंग, कहा- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक एक तो ब्राह्मण उनके साथ

Tricity Today | NDA को हराने के लिए सपा नेता ने लगाए PDA के होर्डिंग

Greater Noida : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के एक समाजवादी पार्टी के नेता ने ग्रेटर नोएडा के कई स्थानों पर PDA सरकार के होर्डिंग लगाए हैं। जिसमें साफ तौर पर लिखा है, "पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की एकता ही भाजपा को हराएगा। 80 हराओ-भाजपा हटाओ।" 

...तो ब्राह्मण उनका साथ देंगे
समाजवादी पार्टी के नेता और छात्र सभा के पूर्व अध्यक्ष हैप्पी पंडित ने बताया कि एनडीए को हराने के लिए इस बार पीडीए सरकार बनेगी। उनका कहना है अगर पिछड़ा वर्ग, दलित और मुसलमान एक साथ आएंगे तो ब्राह्मण उनका साथ देंगे। एक साथ मिलकर एनडीए को हराने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को भगाने के लिए पीडीए की आवश्यकता है। 

राजनीतिक हलचल तेज हुई
आपको बता दें कि अगली साल 2024 में लोकसभा चुनाव है। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के अलावा सभी राजनीतिक दलों ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। जो नेता किसी पार्टी से चुनाव लड़ना चाहता है, वह अपने आकाओं के पास जाने लगा है। राजनीतिक हलचल तेज होने लगी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.