महिला के साथ देवर और गांव के 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

ग्रेटर नोएडा में शर्मनाक मामला : महिला के साथ देवर और गांव के 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

महिला के साथ देवर और गांव के 3 लोगों ने किया गैंगरेप, 10 साल पहले हुई थी लव मैरिज

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं। महिला की शादी करीब 10 साल पहले ग्रेटर नोएडा के एक गांव में हुई थी। महिला ने लव मैरिज की थी। अब शादी के 10 साल बाद महिला ने अपने ससुराल वालों का आरोप लगाते हुए कहा कि पति, सास और ससुर की मौजूदगी में उसके साथ देवर व गांव के 3 लोगों ने गैंग रेप किया है। पीड़िता ने इस मामले में ग्रेटर नोएडा के जारचा कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार मवाना में रहने वाली एक महिला की शादी करीब 10 साल पहले जारचा थाना क्षेत्र में स्थित एक गांव में हुई थी। महिला ने लव मैरिज की थी। बीते 5 सितंबर 2021 को महिला के पति उसे ग्रेटर नोएडा में स्थित अपने गांव लेकर आ गया।

देवर और गांव के तीन लोगों ने किया गैंगरेप
महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों की मौजूदगी में उसके देवर और गांव के तीन अन्य लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता का कहना है कि जिस समय उसके साथ इस हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया गया। उस समय घर पर उसका पति, उसकी सास, उसका ससुर और उसकी ननंद भी मौजूद थी। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.