Tricity Today | BIG BREAKING
Greater Noida News : सूरजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलिस्तानपुर गांव में एक दर्दनाक घटना हुई। दो किरायेदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में शाहरूख पुत्र राहत अली (22 वर्ष) निवासी संभल के सिर पर डंडा मार दिया गया। इस घटना में शाहरूख गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।