गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर के बदमाश ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

बड़ी खबर : गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर के बदमाश ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा, बुलंदशहर के बदमाश ने पुलिस पर की अंधाधुंध फायरिंग

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग

Greater Noida News : रविवार की देर रात को ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाश के बीच फायरिंग हुई। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई और पुलिस के द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जांच में पता चला है कि बदमाश काफी शातिर किस्म का है, जिसकी काफी लंबे समय से तलाश थी।

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि कासना कोतवाली पुलिस रविवार की रात को वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक बाइक पर आते हुए युवक को देखा। पुलिस ने जब बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस को युवक संदिग्ध लगा और पीछा किया। अपने पीछे पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक ने गोली चलाना शुरु कर दिया। यह मुठभेड़ ढ़ाडा गोल चक्कर के पास हुई। 

हत्या और हत्या का प्रयास जैसे संगीन मुकदमे दर्ज
पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी है। बदमाश की पहचान बुलंदशहर के चंद्रभान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की कब्जे से अवैध हथियार और एक बाइक बरामद की हैं। अभी तक की जांच पता चला है कि इस बदमाश के ऊपर गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और बुलंदशहर में कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.