बुलंदशहर के युवक की सूरजपुर में मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस

Greater Noida : बुलंदशहर के युवक की सूरजपुर में मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस

बुलंदशहर के युवक की सूरजपुर में मौत, कारण जानने में जुटी पुलिस

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida : थाना सूरजपुर क्षेत्र के देवला गांव में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

सूरजपुर में रहता था युवक
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि 30 वर्षीय अजीत निवासी सिकंदराबाद ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में काम करता था। वह देवला गांव के रहने वाले अपने रिश्तेदार धर्म सिंह के मकान पर में किराए पर रहता था। 

2 दिन से कोई संपर्क नहीं था
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को उसका शव उसके कमरे में पड़ा मिला है। मृतक के परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का उसके परिजनों और कंपनी के लोगों से 2 दिनों से कोई संपर्क नहीं था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.