मामूली बात पर दबंगों ने महिला को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल के बाद दो गिरफ्तार

Greater Noida : मामूली बात पर दबंगों ने महिला को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल के बाद दो गिरफ्तार

मामूली बात पर दबंगों ने महिला को लात-घूसों से पीटा, वीडियो वायरल के बाद दो गिरफ्तार

Tricity Today | मामूली बात पर दबंगों ने महिला को लात-घूसों से पीटा

Greater Noida News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-वन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो दबंगों को गिरफ्तार किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दबंग लोग किस तरीके से एक महिला को लात-घूसों से पीट रहे हैं। यह पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव का है। पुलिस का बयान
ग्रेटर नोएडा के एडशिनल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना इकोटेक-1 क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर पडोसियों के बीच विवाद हो गया था। जिसमें थाना इकोटेक-1 में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने इस घटना में आरोपी दिनेश पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम घरबरा और वेदपाल पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम घरबरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.