उत्तर प्रदेश का यह जिला बनेगा मिनी नोएडा, भाजपा सरकार हुई मेहरबान

योगी आदित्यनाथ का ऐतिहासिक फैसला : उत्तर प्रदेश का यह जिला बनेगा मिनी नोएडा, भाजपा सरकार हुई मेहरबान

उत्तर प्रदेश का यह जिला बनेगा मिनी नोएडा, भाजपा सरकार हुई मेहरबान

Tricity Today | Yogi Adityanath

Greater Noida Desk : उत्तर प्रदेश में करीब 47 साल पहले औद्योगिक शहर की स्थापना हुई थी, जिसका नाम नोएडा रखा गया। अब 47 साल बाद उत्तर प्रदेश में एक और इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जा रही है। इसको नोएडा की तर्ज पर बनाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट बैठक में बुंदेलखंड को नया इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की घोषणा की गई है। यह योगी आदित्यनाथ का एक ऐतिहासिक फैसला है।

पहले चरण में 6312 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान
उत्तर प्रदेश सरकार से मिली जानकारी के मुताबिक पहले चरण में 35 हजार एकड़ भूमि पर बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएगी। पहले चरण में टाउनशिप में करीब 6312 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्तीय एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने इसकी जानकारी दी है। कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अध्यक्षता की थी। जिसमें बुंदेलखंड में नया औद्योगिक शहर बसाने की मंजूरी दी गई। परियोजना के पहले चरण में झांसी के 33 राजस्व ग्रामों की 35 हजार एकड़ जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

योगी सरकार ने 5 हजार करोड़ की व्यवस्था की
योगी सरकार के मिनिस्टर सुरेश खन्ना ने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार की तरफ से 5 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई थी। वर्ष (2023-24) में मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण और नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना मद के तहत ऋण के रूप में 5000 करोड़ रुपए का प्राविधान किया गया है। जो जमीन अधिग्रहित की जाएगी, इसमें 8 हजार एकड़ जमीन ग्राम समाज की है।

बुंदेलखंड में भाजपा सरकार हुई मेहरबान
इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। जिसकी लागत करीब 14,000 करोड रुपए आई थी। बुंदेलखंड में इस समय काफी परियोजना प्रगतिशील है। अभी योगी आदित्यनाथ ने बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल टाउनशिप योजना बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा बुंदेलखंड में एक "हरित ऊर्जा गलियारा" स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। यह अल्ट्रा मेगा से सौर ऊर्जा का 2600 किलोमीटर लंबा ट्रांसमिशन नेटवर्क प्रस्तावित है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.