कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत, विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

ग्रेटर नोएडा : कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत, विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत, विधानसभा चुनाव को लेकर किया बड़ा दावा

Tricity Today | कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद का हुआ जोरदार स्वागत

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद आज अपने दौरे के दौरान गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्वर्ण नगरी कैंप कार्यालय पहुंचे। जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दादरी से भाजपा के विधायक तेजपाल नागर और जेवर के एमएलए धीरेंद्र सिंह उनकी अगवानी करने पहुंचे थे। कैंप कार्यालय में कैबिनेट मंत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों संग रणनीति बनाई। इसके अलावा कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में लग जाएं। प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से भाजपा की तरफ देख रही है। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने, इसे लेकर जनता में उत्साह है। निवासियों का कहना है कि प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। भ्रष्टाचार पर नकेल कसने का काम भारतीय जनता पार्टी सरकार ने किया है। 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति में उपलब्धि भरे कार्यों को देख कर मैं भाजपा परिवार के संगठन का हिस्सा बना। उन्होंने आगे कहा, मैं आज नए परिवार में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करता हूं। अन्य पार्टियां परिवारवाद की पार्टियां हैं। उन दलों में परिवारवाद की राजनीति है। राष्ट्रीय विचारधारा, राष्ट्रीय पार्टी सिर्फ़ भाजपा है। जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के बल पर हम 350 सीटें पार कर भाजपा की दोबारा सरकार बनाएंगे। 

इस अवसर पर दादरी के विधायक मास्टर तेजपाल नागर, ज़ेवर के एमएलए धीरेन्द्र सिंह, प्रदेश ओबीसी सदस्य बिजेंद्र भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नागर, डॉक्टर अशोक नागर, रिंकू भाटी, गुरू देव भाटी, अनीता गौतम, राज नागर, चैनपाल प्रधान, रवि भदौरिया, मनोज भाटी, गोपाल सिंह, पंकज कसाना समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.