भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने वाले मामले में मुकदमा दर्ज, इस व्यक्ति ने दी शिकायत

ग्रेटर नोएडा : भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने वाले मामले में मुकदमा दर्ज, इस व्यक्ति ने दी शिकायत

भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ने वाले मामले में मुकदमा दर्ज, इस व्यक्ति ने दी शिकायत

Tricity Today | मूर्ति खंडित | File Photo

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक गांव में 2 दिनों पहले भगवान परशुराम की मूर्ति टूटी हुई मिली थी। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। अब पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।

दलेलगढ़ में स्थापित थी मूर्ति
ग्रेटर नोएडा में स्थित दनकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दलेलगढ़ में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई थी। यहां पर पूजा करने के लिए काफी दूर से लोग आते थे। मूर्ति के चारों तरफ कोई भी दीवार नहीं हुई थी। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि बहुत ही जल्द मूर्ति के चारों तरफ दीवार का कार्य शुरू होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही किसी अज्ञात ने भगवान परशुराम की मूर्ति तोड़ दी।

8 महीने पहले स्थापित हुई थी मूर्ति
दलेलगढ़ गांव के निवासियों ने बताया कि गांव में भगवान परशुराम की मूर्ति करीब 8 महीने पहले स्थापित की गई थी। गुरुवार की सुबह कुछ लोग पूजा करने आए तो देखा कि मूर्ति खंडित अवस्था में पड़ी हुई है। जिसके बाद पूजा करने आए लोगों ने मामले की जानकारी ग्रामीणों और पुलिस को थी।

"असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा"
दनकौर थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुरुवार को भगवान परशुराम की मूर्ति के मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि माहौल खराब की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में गौरव शर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, आसपास के ग्रामीण इलाकों में शांति का माहौल बना हुआ है। शनिवार को भी कोतवाली टीम ने मौके पर जाकर जायजा लिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.