12वीं के बाद दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 94.40 प्रतिशत छात्र पास

CBSE 10th Result 2022 : 12वीं के बाद दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 94.40 प्रतिशत छात्र पास

12वीं के बाद दसवीं क्लास का रिजल्ट घोषित, 94.40 प्रतिशत छात्र पास

Google Image | Symbolic Photo

CBSE 10th Result 2022 : सीबीएसई 12वीं क्लास के बाद दसवीं क्लास का रिजल्ट भी घोषित हो गया है। इस वर्ष 2022 में कुल 94.40 प्रतिशत छात्रों ने बाजी मारी है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिजल्ट घोषित हो गए हैं। सीबीएसई दसवीं क्लास के छात्र अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी डिजिलॉकर एप और वेबसाइट पर रिजल्ट उपलब्ध है। जहां से बच्चे मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकते हैं।

जानें डिजिलॉकर ऐप पर कैसे चेक करें 10वीं का रिजल्ट
  1. छात्र, स्मार्ट फोन में डिजिलॉकर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जा सकते हैं या प्ले स्टोर में जाकर डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड करें।
  2. होम पेज पर साइन अप लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना नाम (जो आधार कार्ड पर भी हो), जन्म तिथि, कैटेगरी, वेलिड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आधार नंबर और 6 अंकों का सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।  
  4. मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भरने के बाद यूजरनेम सेट करें।
  5. अकाउंट क्रिएट होने के बाद 'CBSE Class 10 result 2022' लिंक पर क्लिक करें।
  6. अपना रोल नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  7. इसे चेक और डाउनलोड करके प्रिंआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.