मैराथन धावक धर्मपाल गुर्जर का 126वां जन्मदिन मनाया, चौधरी चरण सिंह के लिए सहारनपुर तक लगाई थी दौड़

ग्रेटर नोएडा की शान : मैराथन धावक धर्मपाल गुर्जर का 126वां जन्मदिन मनाया, चौधरी चरण सिंह के लिए सहारनपुर तक लगाई थी दौड़

मैराथन धावक धर्मपाल गुर्जर का 126वां जन्मदिन मनाया, चौधरी चरण सिंह के लिए सहारनपुर तक लगाई थी दौड़

Tricity Today | मैराथन धावक धर्मपाल गुर्जर का 126वां जन्मदिन मनाया

Greater Noida News : जनकल्याण ग्रामीण प्रशिक्षण सेवा समिति के सदस्यों ने 126 वर्ष के हो चुके मैराथन धावक धर्मपाल गुर्जर का जन्मदिन रोजा जलालपुर में मनाया गया। धर्मपाल गुर्जर गूढा गांव मेरठ के रहने वाले हैं। आज भी धर्मपाल सुबह उठकर दौड़ लगाते हैं।

1970 में पहली बार दौड़ लगाई
धर्मपाल गुर्जर का जन्म 6 अक्टूबर 1897 में हुआ है। वह पेशे से किसान हैं। धर्मपाल गुर्जर ने अपनी पहली मैराथन 1970 में दौड़ी थी। इन्होंने अपने जीवन काल में कभी बीड़ी, सिगरेट, गुटका और मद्यपान को हाथ तक नहीं लगाया।

अंतर्राष्ट्रीय दौड़ में भारत का नाम रोशन किया
उन्होंने मलेशिया में हुई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। धर्मपाल 100, 200 और 400 मीटर की रेस में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दौड़ चुके हैं। ग्रेटर नोएडा के रोजा जलालपुर गांव में अनिल नागर, कालू कसाना, विकास नागर, एकता, अमन, प्रीत शर्मा और आशीष आदि मौजूद रहे।

क्या है सहारनपुर वाला किस्सा
धर्मपाल गुर्जर का कहना है कि वह एक बार चौधरी चरण सिंह की एक चिट्ठी पहुंचाने के लिए वह तकरीबन 120 किलोमीटर दौड़कर सहारनपुर गए थे। वह बताते हैं कि चिट्ठी पहुंचाने वाली इस दौड़ का असर यह रहा कि वह धावक बन गए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.