मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न, भाजपाइयों ने खिलाई मिठाई

Greater Noida : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न, भाजपाइयों ने खिलाई मिठाई

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर शहर में जश्न, भाजपाइयों ने खिलाई मिठाई

Tricity Today | भाजपा की जीत पर शहर में जश्न

Greater Noida News : देश की राजनीति में बहुत ही अहम भूमिका रखने वाले मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत से भाजपा को जनादेश प्राप्त होने पर ग्रेटर नोएडा स्थित अल्फा कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। इस दौरान भाजयुमो नेता अन्नू पंडित ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत है। 

जनता की उम्मीदों पर भाजपा खरा उतरेगी
राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा को प्रचंड बहुमत से कांग्रेस के कुशासन का अंत हुआ है। उत्तर प्रदेश समेत भाजपा शासित समस्त प्रदेशों में शानदार कानून व्यवस्था लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। आम जनता की उम्मीदों पर भाजपा खरा उतरने का काम करेगी। इस मौके पर मनोज गोयल, तुषार भाटी, संदीप गोयल, अनिकेश कठेरिया, एलपी गुप्ता, अभिषेक और दीपेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मध्यप्रदेश और राजस्थान का हाल
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 230 विधानसभा सीट में से 166 अपनी झोली में डाली है। बाकी में से 63 सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने और एक सीट अन्य पार्टी के खाते में आई। इसी तरीके से राजस्थान में 199 में से 177 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है और 67 सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने हैं।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का हाल
छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट है, जिनमें से 57 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और 33 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। तेलंगाना में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली है। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीट है, जिनमें से 63 सीट कांग्रेस के खाते में आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.