यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने 2 ओएसडी के कामकाज बदले, शैलेन्द्र सिंह से लैंड डिपार्टमेंट के सारे काम वापस लिए

ग्रेटर नोएडा : यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने 2 ओएसडी के कामकाज बदले, शैलेन्द्र सिंह से लैंड डिपार्टमेंट के सारे काम वापस लिए

यमुना प्राधिकरण के सीईओ ने 2 ओएसडी के कामकाज बदले, शैलेन्द्र सिंह से लैंड डिपार्टमेंट के सारे काम वापस लिए

Tricity Today | CEO Dr.Arun Veer Singh

Greater Noida News : यमुना प्राधिकरण से बड़ी खबर आ रही है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.अरुणवीर सिंह ने दो विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के विभागों में बंटवारा किया है। ओएसडी शैलेंद्र सिंह से लैंड विभाग के तमाम काम लेकर शैलेंद्र भाटिया को दे दिए गए हैं।

इन कार्यों का किया गया बंटवारा
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह अभी तक लैंड विभाग में जमीन अधिग्रहण, 7 पर्सेंट आबादी के प्लॉट और धारा-10 के नोटिस समेत तमाम कार्य संभाल रहे थे। अब उनकी जगह ओएसडी शैलेंद्र भाटिया को लैंड विभाग के सभी काम दे दिए हैं। शैलेंद्र सिंह के पास इंस्टिट्यूशनल, कमर्शियल, सेक्टर-18, सेक्टर-17 और सेक्टर-22डी विभाग के काम देखेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.