यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा- बेटे और बेटियों के बीच फर्क करने का दौर खत्म

Mission Shakti : यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा- बेटे और बेटियों के बीच फर्क करने का दौर खत्म

यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा- बेटे और बेटियों के बीच फर्क करने का दौर खत्म

Tricity Today | यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम

  • - मिशन शक्ति अभियान के तहत बिसरख ब्लॉक में महिलाओं के लिए आयोग ने कार्यक्रम आयोजित किया
  • - राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं को सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी 
  • - विमला बाथम ने कहा- अब समाज में बेटे और बेटियों के बीच फर्क करने का दौर खत्म हो चुका है
  • - पुलिस कमिश्नरेट और जिला प्रशासन ने महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया
राज्य सरकार के मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने बिसरख ब्लॉक में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आयोग की अध्यक्ष विमला बाथम ने महिलाओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों महिलाओं को विमला बाथम ने राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने कहा, "नारी की सुरक्षा, उसका सम्मान और उसे स्वावलंबी बनाना उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के उत्कृष्ठ जीवन के लिए यह तीन मूल मंत्र हैं। इन तीनों मूल मंत्रो को अपनाकर महिलाएं अपना जीवन संवार रही हैं।

बेटे और बेटियों के बीच फर्क करने का दौर खत्म हो गया है
विमला बाथम ने कहा, "बेटे और बेटी के प्रति समान व्यवहार करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से अब स्वावलंबी बनने का समय आ गया है। प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति अभियान को इसीलिए शुरू किया है, ताकि महिलाएं आगे बढ़ सकें। जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष को मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद स्तर पर किए गए कार्यों की जानकारी दी। गौतमबुद्ध नगर की जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने पोषण अभियान के बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी है।

पुलिस कमिश्नरेट ने महिला सुरक्षा की जानकारी दी
सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा) रजनी गोयल ने कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नरेट के महिला सुरक्षा कार्यक्रम की जानकारी दी। "स्वयं सिद्धा" पेट्रोलिंग स्कूटी के बारे में जानकारी दी। ग्रेटर नोएडा के नगर मजिस्ट्रेट गजेंद्र कुमार ने महिलाओं को स्वावलंबी बनने और जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम में होशियारपुर कमपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मातृशक्ति को समर्पित नुक्कड़ नाटक क़िया। जिसके माध्यम से कन्या भ्रण हत्या, बाल विवाह, बाल यौन शोषण और घरेलू हिंसा के रोकथाम के लिए बनाए गए कानूनों के बारे में रोचक ढंग से बताया। कार्यक्रम में महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, श्रम विभाग, पशु चिकित्सा, कृषि, स्वास्थ्य विभाग ने स्टाल लगाए। महिलाओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट वितरण किया गया। महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया है।

सरकारी योजनाओं का लाभ भी महिलाओं को दिया गया
इस कार्यक्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की योजना का लाभ दिया गया। विमला बाथम ने बच्ची के अन्नप्राशन की रस्म की। साथ ही मिशन शक्ति के तहत सराहनीय काम करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, महिला कृषक, स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया गया है। इसके अलावा महिला कल्याण विभाग ने निराश्रित महिलाओं को पेंशन आवंटन प्रमाण पत्र और धनराशि के चेक सौंपे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.