नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, चटपट हो जाएगा विवाह

क्या आपकी भी नहीं हो रही शादी : नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, चटपट हो जाएगा विवाह

 नवरात्रि में करें इन मंत्रों का जाप, चटपट हो जाएगा विवाह

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : नवरात्रि हिन्दुओं के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। बीते 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि  की शुरुआत हो गई और 23 अक्टूबर तक चलेंगे। यह दिन हिन्दुओं के लिए काफी पवित्र माने जाते हैं। माना जाता है कि नवरात्रि के दिनों में पूजा-पाठ करने वाला व्यक्ति हमेशा खुश रहता है। इस दौरान कुछ मंत्र ऐसे हैं। जिनका जाप करने से कुंवारे लड़के और लड़कियों की शादी चटपट हो जाती है। अगर आपकी शादी भी नहीं हो रही है तो आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

शारदीय नवरात्रि में करें यह उपाय
‘पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानु सारिणीम्| तारिणींदुर्गसं सारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥’ इस मंत्र का मतलब है कि, "हे देवी, मुझे मन की इच्छा के अनुसार चलने वाली मनोहर पत्‍‌नी प्रदान करो, जो दुर्गम संसार सागर से तारने वाली और उत्तम कुल में उत्पन्न हुई हो।" विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए नवरात्रि के दौरान सुबह नहाने और ध्यान करने के बाद देवी की पूजा करें। इस मंत्र का 11 माला जाप करें। 

लकड़ियां इस मंत्र से हटाए बाधाए
लड़कियां चाहें तो पंडित जी से भी इस मंत्र का जाप करवा सकती हैं, अगर समय पर फल चाहिए तो खुद ही कर सकती हैं, लेकिन इस पर ध्यान केंद्रित करना होता है। मन भटकना नहीं चहिए, यह लड़का और लकड़ी दोनों के लिए विधि विधान है। जिसे 11 माला जप का संकल्प लेकर पूरा करना है। आधे में जाप किए बिना उठ जाना खंडित माना जाता है, इसलिए संकल्प भी समय को ध्यान में रखते हुए करें।

मंत्र क्या है 
सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ इस मंत्र का अर्थ है, "देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद से सभी बाधाओं से मुक्ती मिलेगी और धन, धान्य एवं सन्तान से सम्पन्न होगा इसमें तनिक भी संदेह नहीं है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.