चीनी स्लीपर सेल के तार हनी ट्रैप से जुड़े, गेस्ट हाउस में भेजी जाती थीं लड़कियां

Greater Noida : चीनी स्लीपर सेल के तार हनी ट्रैप से जुड़े, गेस्ट हाउस में भेजी जाती थीं लड़कियां

चीनी स्लीपर सेल के तार हनी ट्रैप से जुड़े, गेस्ट हाउस में भेजी जाती थीं लड़कियां

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida : नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए दो चीनी नागरिकों को ग्रेटर नोएडा में पनाह देने वाले सु फाई और उसकी गर्लफ्रेंड के तार हवाला कारोबार के साथ देह व्यापार से जुड़ रहे हैं। पुलिस को शक है कि ये लोग हनी ट्रैप में फंसा का ब्लैकमेल करते थे। जांच में सामने आया किम नॉर्थ ईस्ट की 30 से 35 लड़कियों को इस धंधे में जोड़ा हुआ था। जो गेस्ट हाउस में आने वाले लोगों को सप्लाई की जाती थी। दूसरी ओर फर्जी कंपनी और कैश विड्रोल के माध्यम से 12 से 15 करोड रुपये हवाला कारोबार से आने बात जांच में सामने आई है। जिसे चीन में कई अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। रविवार को सु फाई और उसकी गर्लफ्रेंड की रिमांड की अवधि पूरी होने पर जेल में दाखिल कर दिए है। 

जांच अधिकारी बीटा -2 कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सु फाइ और उसकी गर्लफ्रेंड से इन्वेस्टिगेशन एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रही हैं। पुलिस की 3 दिन की रिमांड अवधि रविवार को पूरी होने के बाद सु फाई ओर उसकी गर्लफ्रेंड को जेल में भेज दिया है। पूछताछ के दौरान अब तक की जांच में सामने आया है कि ये लोग गेस्ट हाउस में हवाला कारोबार के साथ देह व्यापार भी कराते थे। इस धंधे से नॉर्थ ईस्ट की 30 से 35 लड़कियों को जुड़ा हुआ था। जो भी चाइनीज नागरिक गेस्ट हाउस आता था उसकी डिमांड के अनुसार लड़कियां पेश की जाती थी। यहां तक की दिल्ली एनसीआर में अलग-अलग जगह भी डिमांड के मुताबिक देह व्यापार के लिए लड़कियां सप्लाई होने की आशंका जताई जा थी। देह व्यापार के धंधे से हर महीने लाखों रुपए की कमाई सु फाई व उसकी गर्लफ्रेंड करते थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सु फाई ने इंडिया की अपनी गर्लफ्रेंड के दस्तावेज यूज किए। उसकी आईडी पर कई मोबाइल सिम और बैंक खाते खुलवाएं। यहां तक कि सरकारी दफ्तरों में तमाम जगह उसे आगे कर अपने कामों कराए। 

15 करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ
पुलिस की जांच में सामने आया है कि फर्जी कंपनी व गेस्ट हाउस में पब और हवाला कारोबार के साथ देह व्यापार से करीब 15 करोड रुपए सु फाई ओर इसकी गर्लफ्रेंड ने कई बैंक अकाउंट से ट्रांजैक्शन किया। जिसमें कैश विड्रोल भी करोड़ों रुपए जमा कराया गया है। यहां तक कि विदेश के कई अकाउंट में भी रुपए ट्रांसफर करने की बात सामने आई है। 
  
इंडिया में मास्टरमाइंड की तलाश ओर चीन में बैठे कई आरोपियों से चेंन जोड़ने की तैयारी
पुलिस जांच में सामने आया है कि फरार चीनी नागरिकों का इंडियन दोस्त रवि कुमार नटवरलाल मास्टरमाइंड है। जिसने इंडिया में चीनी नागरिकों को तमाम सुविधाएं ओर सभी तरह के हेरा फेरी की जानकारी दी और नेटवर्क स्थापित करने में मदद की। पुलिस माइकल की तलाश में 20 से अधिक जगह छापेमारी कर चुकी है। उसके पकड़े जाने के बाद इंडिया में चीनी नागरिकों के जासूसी से लेकर हवाला कारोबार और देह व्यापार सभी अवैध धंधों के राजुगा उजागर करेगा। यहां तक की उसने कितने लोगों की फर्जी आईडी बनाकर मोबाइल सिम लिए। चीनी नागरिकों के बैंक खाते से लेकर पासपोर्ट कहां से बनवाएं और किन अधिकारियों के संपर्क में वह है। पुलिस को आशंका है कि वह चीनी जासूस के लिए इंडिया में काम कर रहा है। जो देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ भी मुद्दा है। वहीं दूसरी ओर चीन में बैठकर भी कई लोग चीनी नागरिकों की मदद कर रहे हैं पुलिस उन लोगों से संपर्क साधने और उनका कनेक्शन होने के तार जोड़ रही है। 

हनी ट्रैप का भी मामला आ सकता है सामने
पुलिस को आशंका है कि देह व्यापार से जुड़ी लड़कियों से चीनी नागरिक  सु फाई हनी ट्रैप भी कराता था। लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूल वसूल था। बरामद हुई कई मोबाइल सिम से ब्लैकमेलिंग कर वसूली की जाती थी। इंडो नेपाल बॉर्डर पर पकड़े गए दो चीनी नागरिकों से भी 10 से अधिक मोबाइल सिम अलग-अलग राज्य की मिली थी आशंका है कि बड़ी संख्या में मोबाइल सिम चीन पहुंचा कर उनसे ब्लैक मेलिंग की जा रही है।

15 वकीलों की टीम जमानत में जुटी
जांच अधिकारी ने बताया कि चीनी नागरिक सु फाई ओर उसकी गर्लफ्रेंड की रिमाइंड अवधि पूरी होने से पहले ही चीन में बैठे माइकल नाम के व्यक्ति ने भारत में 15 वकीलों को हायर कर जमानत कराने के लिए लगा दिया है। यह वकील एक एसोसिएट चलाते हैं और सुप्रीम कोर्ट के वकील हैं। 

पुलिस ने कैसे किया खुलासा
इंडो नेपाल बॉर्डर पर दो चीनी नागरिक को जासूसी के साथ में एसएसबी ने पकड़ा था। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों नागरिक ग्रेटर नोएडा के घर बरा में स्थित गेस्ट हाउस में 15 दिन रूके थे। जिसके बाद बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापेमारी की। यह देखा कि पब बार ओर कैसीनो भी चल रहा था। जिसमें शराब परोसी जाती थी। मौके से तीन नोट गिनने की मशीन भी बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने अवैध रूप से इस पब को चलाने वाले  सु फाई ओर उसकी गर्लफ्रेंड को गुडगांव से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया। रविवार को रिमाइंड खत्म होने के बाद जेल में दाखिल कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.