योगी आदित्यनाथ कल आएंगे ग्रेटर नोएडा, पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा

BIG BREAKING : योगी आदित्यनाथ कल आएंगे ग्रेटर नोएडा, पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा

योगी आदित्यनाथ कल आएंगे ग्रेटर नोएडा, पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटा

Tricity Today | योगी आदित्यनाथ

Greater Noida News : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) बुधवार को ग्रेटर नोएडा आएंगे। उनका यह कार्यक्रम प्रस्तावित हो चुका है। इस बात की जानकारी गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन की तरफ से दी गई है। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में आकर कोई बड़ा काम कर सकते है। 

जिम्स में आएंगे योगी आदित्यनाथ
जिला प्रशासनिक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा आएंगे। योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर बुधवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के कासना में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में लैंड होगा। वहां पर योगी आदित्यनाथ अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेंगे। 

स्कूल का लेंगे जायदा
जिम्स के बाद योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा के 2 स्कूलों का दौरा करेंगे। योगी आदित्यनाथ बच्चों के लिए चलाई जा रही वैक्सीनेशन ड्राइव का जायजा लेंगे। आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ बीते 6 जनवरी 2022 को ग्रेटर नोएडा आते, लेकिन मौसम के बिगड़ने के कारण योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा नहीं आए थे।

पुलिस-प्रशासन अलर्ट
योगी आदित्यनाथ के ग्रेटर नोएडा आगमन प्रस्तावित कार्यक्रम पर मुहर लगने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण भी तैयारियों में जुट गए हैं। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ग्रेटर नोएडा में आकर कोई बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.