लगातार 8वीं बार कमिश्नर आलोक सिंह की टीम का रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा, पूरे यूपी में कायम किया रिकॉर्ड

शाबाश नोएडा पुलिस : लगातार 8वीं बार कमिश्नर आलोक सिंह की टीम का रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा, पूरे यूपी में कायम किया रिकॉर्ड

लगातार 8वीं बार कमिश्नर आलोक सिंह की टीम का रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा, पूरे यूपी में कायम किया रिकॉर्ड

Google Image | Commissioner Alok Singh

Gautam Buddh Nagar : संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों को पुलिस सहायता देने के लिए डायल 112 (Dial 112) उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की एक महत्वपूर्ण योजना है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (Commissionerate Gautam Budh Nagar) ने यूपी 112 के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता देने में कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम फरवरी महीने में सबसे शानदार आंका गया है। इससे पहले भी 7 बार गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम पूरे प्रदेश में बेहतर आया है। अबकी बार गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट टीम लगातार 8वीं नंबर-1 पर आई है। एक बार फिर गौतमबुद्ध नगर पुलिस डायल 112 टीम ने रिस्पांस टाइम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।

रोजाना सैकड़ों लोगों की मदद
फरवरी 2022 में पूरे प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाईम में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है। जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 400-450 इवेन्ट प्राप्त होते हैं। जिनको गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से डायल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी और 50 दो पहिया पीआरवी लोगों तक मदद पहुंचाती है। 

6 बार मिला "पीआरवी ऑफ द डे" का खिताब
महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में 06 महिला पीआरवी चलती है। हाईवे पर सुरक्षा और त्वरित रेस्पान्स के लिए 4 पीआरवी ईस्टने-पैरीफेरल और 2 पीआरवी यमुना एक्सप्रेसवे पर संचालित रहती है। जिनके द्वारा हाईवे पर गस्त के साथ इवेन्ट की भी जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। फरवरी में प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा 6 बार "पीआरवी ऑफ द डे" का खिताब प्राप्त किया गया है।

गौतमबुद्ध नगर डायल 112 के फरवरी में बहतरीन कार्य -

1. पहला कार्य
6 फरवरी 2022 को थाना सेक्टर-39 क्षेत्रान्तर्गत एक 03 वर्षीय बच्ची को उठाले जाने की सूचना पर पीआरवी 3037 को मिली थी, इस पर पीआरवी ने बच्ची की तलाश की तो बच्ची एक बेहोश पड़े व्यक्ति के पास रो रही थी। डायल 112 टीम ने तत्काल बच्ची को उसके परिजनों को सौंपा था।

2. दूसरा कार्य
17 फरवरी 2022 को थाना सेक्टर-58 क्षेत्रान्तर्गत एक कार चोरी की सूचना पर पीआरवी 4672 को मिली थी। सूचना मिलने के बाद पीआरवी की टीम ने एक्शन लिया और कॉलर द्वारा बताए गए पते पर पहुंचकर देखा कि कुछ लोग कॉलर की कार को लेकर भाग रहे थे। पीआरवी द्वारा पीछा करने पर आरोपी कार को शिवशक्ति अपार्टमेन्ट के सामने छोडकर भाग गए। कॉलर को सूचित कर मौके पर बुलाया और कार को सुरक्षित उसको सौंप दिया।

3. तीसरा कार्य
18 फरवरी 2022 को थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत एक्सीडेंट की सूचना पर पीआरवी 0236 को मिली थी, सूचना मिलने के बाद पीआरवी ने मौके पर जाकर देखा तो ट्रक चालक और परिचालक गम्भीर रूप से घायल होकर ट्रक में फंसे गए थे। पीआरवी कर्मियों द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से ट्रक की खिड़की तोडकर दोनों घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए सीएचसी दनकौर में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने और परिजनों को दी। 

4. चौथा कार्य
21 फरवरी 2022 को थाना सूरजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक्सीडेंट की सूचना पर पीआरवी 1857 को मिली थी। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मौके पर जाकर देखा तो एक मोटरसाइकिल सवार के सामने सांड आ जाने से वह गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर पडा हुआ है। तत्काल पीआरवी कर्मियों द्वारा उसको उपचार के लिए शारदा अस्पलात में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना स्थानीय थाने और परिजनों को दी गई। 

5. पांचवां कार्य
23 फरवरी 2022 को थाना फेस-3 क्षेत्रान्तर्गत एक्सीडेन्ट की सूचना पर पीआरवी 1851 को मिली। सूचना मिलने के बाद मौके पर जाकर देखा तो कई व्यक्ति सडक पर घायल अवस्था में बेहोश पड़े हुए थे, जिनपर कार चढ गयी थी। घटना की सूचना स्थानीय थाने और घायलों के परिजनों को देते हुए घायलों को पीआरवी द्वारा इलाज के लिए सेक्टर-71 कैलाश अस्पलात में भर्ती कराया गया। पीआरवी ने आरोपी को पकड़कर थाने में सौंपा था।

6. छठा कार्य
23 फरवरी 2022 को थाना फेस-2 क्षेत्रान्तर्गत चोरी की सूचना पर पीआरवी 1855 मौके पर पहुंची। मौके पर जाकर पता चला है कि एक मशीन कम्पनी से 3 मोबाइल चोरी हुए है। पीआरवी कर्मियों द्वारा कम्पनी में कार्य करने वाले व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर उसके कमरे से 03 मोबाइल बरामद हुए। पकडे गए आरोपी को स्थानीय थाने को सौंपा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.