कमिश्नर आलोक सिंह की टीम लगातार 7 महीनों से यूपी में अव्वल, सबसे कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड कायम

शाबाश नोएडा पुलिस : कमिश्नर आलोक सिंह की टीम लगातार 7 महीनों से यूपी में अव्वल, सबसे कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड कायम

कमिश्नर आलोक सिंह की टीम लगातार 7 महीनों से यूपी में अव्वल, सबसे कम समय में पीड़ितों तक मदद पहुंचाने का रिकॉर्ड कायम

Tricity Today | Police Commissioner Alok Singh

Gautam Buddh Nagar News : संकट और आपातकालीन परिस्थितियों में राज्य के नागरिकों को पुलिस सहायता देने के लिए डायल 112 (Dial 112) उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) की एक महत्वपूर्ण योजना है। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर (Commissionerate Gautam Budh Nagar) ने यूपी 112 के माध्यम से जिले के लोगों को सहायता देने में कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम दिसंबर महीने में सबसे शानदार आंका गया है। इससे पहले भी 6 बार गौतमबुद्ध नगर डायल 112 का रिस्पांस टाइम पूरे प्रदेश में बेहतर आया है।

रोजाना सैकड़ों लोगों की मदद
जनवरी 2022 में पूरे प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाईम में गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है।  जुलाई 2021 से लगातार कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर प्रथम स्थान पर ही रहा है। वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 400-450 इवेन्ट प्राप्त होते हैं। जिनको गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट से डायल 112 से 65 चार पहिया पीआरवी और 50 दो पहिया पीआरवी लोगों तक मदद पहुंचाती है। 

4 बार मिला "पीआरवी ऑफ द डे" का खिताब
महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कमिश्नरेट में 06 महिला पीआरवी चलती है। हाईवे पर सुरक्षा और त्वरित रेस्पान्स के लिए 4 पीआरवी ईस्टने-पैरीफेरल और 2 पीआरवी यमुना एक्सप्रेसवे पर संचालित रहती है। जिनके द्वारा हाईवे पर गस्त के साथ इवेन्ट की भी जानकारी प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही की जाती है। जनवरी में प्रदेश के यूपी 112 के रेस्पान्स टाइम में कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा 4 बार "पीआरवी ऑफ द डे" का खिताब प्राप्त किया गया है।

पहला कार्य
पहला हादसा 3 जनवरी 2022 को हुआ। ग्रेटर नोएडा की रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक घर में आग लग गई। यह आग रसोई घर में गैस सिलेंडर में लगी थी। सूचना मिलने पर तत्काल पीआरवी 1511 मौके पर पहुंची और सिलेंडर में लगी आग को काबू किया। अगर सही समय पर डायल 112 नहीं पहुंचती दो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

दूसरा कार्य
उसके बाद 19 जनवरी 2022 को दनकौर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक टेंपो में प्रतिबंध पशुओं की तस्करी की जा रही थी। इसकी सूचना पीआरवी 2374 को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंची और टेंपो में लदे 11 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया। पुलिस की बहुत बड़ी कामयाबी है।

तीसरा कार्य
तीसरा मामला नोएडा के फेस-2 थाना क्षेत्र अंतर्गत 27 जनवरी 2022 को हुआ। थाना क्षेत्र अंतर्गत 6 वर्षीय बच्चे को लावारिस पाया गया। सूचना पीआरवी 1179 को मिली। जिसके बाद तत्काल डायल 112 मौके पर पहुंची। बच्चा कुछ बता नहीं पा रहा था। पीआरवी कर्मी बच्चे को अपने साथ लेकर आस-पास के क्षेत्र में हुए और उसके परिजनों की तलाश की। इस दौरान डायल 112 ने बच्चे के परिजनों को ढूंढ लिया। 

चौथा कार्य
31 जनवरी 2022 को थाना दनकौर क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रकों से 3 व्यक्ति तेल निकाल रहे थे, जो संदिग्ध थे। पीआरवी 2647 द्वारा इनको देखा गया और पीआरवी की हैडलाईट जलाकर देखा तो तीनों संदिग्ध व्यक्ति कार लेकर भागने लगे। पीछा करने पर कोहरे का फायदा उठाकर कार छोडकर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उससे 100 लीटर की भरी हुई डीजल कैन और एक खाली कैन मिली। घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी और बरामद कार व डीजल को स्थानीय थाने के सौंप दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.