बागेश्वर बाबा के खिलाफ महिला आयोग पहुंची शिकायत, इस बयान पर बुरी तरह फंसे, पूरे देश में विरोध

ग्रेटर नोएडा में धीरेंद्र शास्त्री छोड़ गए विवादों का पिटारा : बागेश्वर बाबा के खिलाफ महिला आयोग पहुंची शिकायत, इस बयान पर बुरी तरह फंसे, पूरे देश में विरोध

बागेश्वर बाबा के खिलाफ महिला आयोग पहुंची शिकायत, इस बयान पर बुरी तरह फंसे, पूरे देश में विरोध

Tricity Today | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

Greater Noida News : बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा में भागवत कथा की थी। जिसके बाद अब वह विवादों में घिर गए हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर एक आपत्तिजनक बात कही थी। जिसके बाद वह अपने बयान में बुरी तरीके से फंस गए हैं। इसको लेकर कुछ संगठनों ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दी है। महिलाओं ने धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने के लिए कहा है। 

धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में क्या कहा ?
धीरेंद्र शास्त्री ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित भागवत कथा के दौरान कहा था, "जिन महिलाओं की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र नहीं है, उनके बारे में हम समझते हैं कि यह प्लॉट अभी खाली है।" इस बयान पर अब धीरेंद्र शास्त्री बुरी तरीके से फंस गए हैं। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत हुई है।

राष्ट्रीय महिला आयोग को सख्त कार्रवाई की मांग
शिकायत करने वाले लोगों का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री ने महिलाओं की तुलना एक प्लॉट से की है। जिसकी वजह से महिलाएं अपने आपको अपमानित समझ रही हैं। महिलाओं की तुलना प्लॉट से करना एक प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी है। यह महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाती है। ऐसे बयान और ऐसे व्यक्ति के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

पूरे देश में धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ आक्रोश
केवल एनसीआर या ग्रेटर नोएडा नहीं बल्कि पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। बिहार के नेता और पूर्व सांसद पप्पू यादव का कहना है कि एक बाबा के द्वारा ऐसी बातों का इस्तेमाल करना मर्यादा से बाहर है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद का कहना है कि पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के द्वारा दिया गया बयान कड़ी प्रतिक्रिया दर्ज करता है। आचार्य प्रमोद का इस मामले में कहना है कि ऐसा व्यक्ति पंडित या बाबा नहीं हो सकता, जो महिलाओं को अपमानित करता हो। जिस राष्ट्र में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया गया है, उस राष्ट्रीय में देश हित की बात करने वाला व्यक्ति महिलाओं को एक प्लॉट बता रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.