कांग्रेस की बिकनी गर्ल अर्चना गौतम के साथ प्रियंका गांधी के दफ्तर में मारपीट, जानिए क्यों

बड़ी खबर : कांग्रेस की बिकनी गर्ल अर्चना गौतम के साथ प्रियंका गांधी के दफ्तर में मारपीट, जानिए क्यों

कांग्रेस की बिकनी गर्ल अर्चना गौतम के साथ प्रियंका गांधी के दफ्तर में मारपीट, जानिए क्यों

Tricity Today | कांग्रेस की बिकनी गर्ल अर्चना गौतम के साथ प्रियंका गांधी के दफ्तर में मारपीट

Greater Noida News : मशहूर टेलीविजन शो बिग बॉस से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस अर्चना गौतम के साथ कांग्रेस दफ्तर के बाहर धक्का-मुक्की हुई। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें एक कांग्रेस नेता महिला के द्वारा एक्ट्रेस अर्चना के बाल खींचते हुए दिखाई दे रहा है। अर्चना गौतम ने दिल्ली में प्रियंका गांधी के निजी सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिसके बाद कांग्रेस नेताओं में अर्चना गौतम को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है। 

शुक्रवार को हुआ बवाल
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने अर्चना गौतम के खिलाफ एसएसपी दफ्तर मे शिकायत दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कांग्रेस के टिकट पर हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने वाली अर्चना गौतम प्रियंका गांधी से मिलने दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में पहुंची थी, लेकिन उनको अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। 

कांग्रेस नेताओं ने किए अलग-अलग कमेंट्स
बताया जा रहा है कि अर्चना गौतम महिला आरक्षण बिल को लेकर बधाई देने पहुंची थी। अर्चना गौतम के साथ उनके पिता भी साथ थे, लेकिन ना तो उनका कार्यालय में अंदर जाने की अनुमति मिली और ना ही प्रियंका गांधी से मिलने दिया गया। अर्चना गौतम ने आरोप लगाया है कि उनके साथ प्रियंका गांधी के निजी सचिव ने अन्य कांग्रेस महिला नेताओं के साथ मिलकर बदतमीजी की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने नेताओं का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अर्चना गौतम ऐसे काम करती है।

कौन है अर्चना गौतम
अर्चना गौतम के इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर करीब 18 लाख फॉलोवर्स है। अर्चना गौतम ने मेरठ से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। वर्ष 2015 में उन्होंने मॉडलिंग के साथ बॉलीवुड फिल्मों में काम करना शुरू किया था। अर्चना गौतम मॉडलिंग के अलावा के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं। अर्चना गौतम ने साल 2014 में "मिस यूपी" का टाइटल जीता था, उसके बाद साल 2018 में "मिस बिकनी इंडिया" भी बन चुकी है। अभिनेत्री अर्चना गौतम ने साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ा था। अर्चना गौतम ने मशहूर नाटक "साथिया साथ निभाना, सीआईडी और कबूल है" में काम किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.