अब बड़े पर्दे पर दिखेगी मोहब्बत की कहानी, अमित जानी के नाम हुआ सीमा हैदर की फ़िल्म का टाइटिल

कराची टू नोएडा का विवाद खत्म : अब बड़े पर्दे पर दिखेगी मोहब्बत की कहानी, अमित जानी के नाम हुआ सीमा हैदर की फ़िल्म का टाइटिल

अब बड़े पर्दे पर दिखेगी मोहब्बत की कहानी, अमित जानी के नाम हुआ सीमा हैदर की फ़िल्म का टाइटिल

Tricity Today | कराची टू नोएडा का विवाद खत्म

Greater Noida : अपने प्यार को पाने के लिए पाकिस्तान के कराची से भागकर ग्रेटर नोएडा आई सीमा हैदर पर बन रही फिल्म के टाइटिल का विवाद खत्म हो गया। फिल्म को लेकर मुंबई में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और फ़िल्म निर्माता अमित जानी के विवाद के बीच imppa और FMC द्वारा ख़ारिज किया गया 'कराची टू नोयडा' टाइटिल आखिर जानी फायरफॉक्स को ही दे दिया गया। 

क्या था पूरा मामला
मनसे की धमकी के बाद IMPPA ने फ़िल्म को विवादित कहकर अमित जानी द्वारा मांगे गए टाइटिल 'कराची टू नोयडा' को ख़ारिज कर दिया था। उसने कहा था विवादित विषय पर फ़िल्म नहीं दी जा सकती। अमित जानी ने IMPPA पर पक्षपात करने और मनसे के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस मामले में बम्बई उच्च न्यायलय में एक रिट भी दाखिल की गई थी।

सत्य की जीत हुई
आखिर, IMPPA और फ़िल्म मेकर कम्बाइन ने अमित जानी के प्रोडक्शन हाउस जानी फायरफॉक्स को 'कराची टू नोयडा' का टाइटिल आवंटित कर दिया। अमित जानी ने कहा कि मनसे को लगता होगा कि प्रोड्यूसर उत्तर प्रदेश से है तो वे मुंबई में चाहे जो मनमानी कर लेंगे, लेकिन अंततः जीत सत्य की ही हुई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.