आंख में आंसू लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुई गाय, मालिक को दी अंतिम विदाई 

ग्रेटर नोएडा में एक मामला ऐसा भी : आंख में आंसू लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुई गाय, मालिक को दी अंतिम विदाई 

आंख में आंसू लिए अंतिम संस्कार में शामिल हुई गाय, मालिक को दी अंतिम विदाई 

Tricity Today | अंतिम संस्कार में शामिल हुई गाय

Greater Noida News : आपने अक्सर पालतू जानवर और मालिक की स्नेह की कहानी सुनी होगी। कहते हैं कि पालतू जानवर को अगर थोड़ा सा प्यार कर लिया जाए तो वह जिंदगी भर उसका एहसान जताता है। हमारे भारत देश में गाय को पूजा जाता है। ऐसे ही एक गाय और मालिक की कहानी ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव से सामने आई है जिसे सुनकर आपकी भी आंखें छलक उठेंगी। 

मालिक को दी अंतिम विदाई 
मिली जानकारी के मुताबिक, दुजाना गांव में रहने सत्तन प्रजापति की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई।उनकी मौत की बाद पूरे गांव में दुखों का पहाड़ टूट गया। उसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में गांव भर के कई लोग शामिल हुए लेकिन इसके साथ उनके पालतू गाय भी शामिल हुई। बताया जा रहा है कि घर से लेकर शमशान घाट तक उनकी गाय अर्थी के साथ चलती रही उसकी आंख में आंसू थे और वह अपने मालिक को ढूंढ रही थी। उसको देखकर मानो ये लग रहा हो कि उसे सब कुछ पता है। अपने मालिक को आखिरी विदाई देने के लिए वह साथ चल रही है। मुखाग्नि के बाद भी वह वहां से नहीं हिली आखिर में उसको जबरन घर लाया गया।   कुछ दिनों पहले कुत्ते का किया था अंतिम संस्कार 
कुछ दिनों पहले नोएडा में एक व्यक्ति ने अपने कुत्ते के अंतिम संस्कार के लिए स्लॉट बुक किया था। अंतिम संस्कार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उसके बाद अंतिम संस्कार को बीच में ही रोक दिया गया। इससे यह पता चलता है कि चाहे आदमी हो या कोई जानवर दोनों ही अगर साथ रहते हैं तो दोनों का रिश्ता मजबूत होता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.