कंचन बाबा के मंदिर में सुबह 4 बजे से उमड़ी भीड़, जानिए इस बार कैसे करें भगवान शिव को खुश

ग्रेटर नोएडा में महाशिवरात्रि 2024 : कंचन बाबा के मंदिर में सुबह 4 बजे से उमड़ी भीड़, जानिए इस बार कैसे करें भगवान शिव को खुश

कंचन बाबा के मंदिर में सुबह 4 बजे से उमड़ी भीड़, जानिए इस बार कैसे करें भगवान शिव को खुश

Tricity Today | कंचन बाबा के मंदिर में सुबह 4 बजे से उमड़ी भीड़

Greater Noida News : आज (8 मार्च 2024) महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि का पर्व हिंदुओं के लिए काफी अहम माना जाता है। ग्रेटर नोएडा के प्राचीन कंचन बाबा के मंदिर पर सुबह 4:00 बजे से भीड़ लगने लगी है। श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी हुई है, जो भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौके पर मौजूद है। सुबह 4:00 बजे से लेकर अब तक सैकड़ों लोगों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए मंदिर के कर्मचारी भी व्यवस्था को संभालने में लगे हुए हैं।

इस शिवरात्रि पर क्या है खास
इस बार महाशिवरात्रि पर अनोखा मिलन हो रहा है। पांच ग्रह राशियों में केंद्र हो रहे हैं। महाशिवरात्रि के दिन चंद्र और मंगल एक साथ मकर राशि में होंगे। इस सयोग को लक्ष्मी का भी नाम दिया गया है। इसलिए अबकी बार महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से सभी दुविधाएं दूर होंगी। इसके अलावा चंद्र और गुरु का भी प्रबल होना काफी बेहतर है।

कैसे करें शिवरात्रि पर भगवान की उपासना
खबरों के मुताबिक शिवरात्रि के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए। जल्दी उठकर पानी में स्नान करना चाहिए। हो सके तो पानी में थोड़ा सा गंगाजल अवश्य मिल लें। उसके बाद भोलेनाथ के सामने व्रत का संकल्प लें। शिव और माता पार्वती की उपासना करें। भोलेनाथ का घी, दूध, दही और पंचमेवा आदि से भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा बेलपत्र का इस्तेमाल करना चाहिए। भगवान भोलेनाथ की पूजा करते समय "ओम नमः शिवाय" का जब 108 बार जरूर करें।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.