ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-91 पर लगाया जाम, टोल प्रबंधक के खिलाफ हुई नारेबाजी, जानिए क्यों

ग्रेटर नोएडा : ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-91 पर लगाया जाम, टोल प्रबंधक के खिलाफ हुई नारेबाजी, जानिए क्यों

ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-91 पर लगाया जाम, टोल प्रबंधक के खिलाफ हुई नारेबाजी, जानिए क्यों

Tricity Today | नेशनल हाइवे जाम

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में दादरी क्ष्रेत्र के कोट गांव के पास ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-91 पर जाम लगा दिया है। यहीं लुहारली गांव के पास नेशनल हाइवे का टोल प्लाजा है। ग्रामीणों ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खिलाफ सड़क पर जाम लगा दिया। भीड़ ने जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही हैं। इससे नाराज ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। गांव वालों ने कहा कि कई लोग अंधेरा होने के कारण गड्ढे में गिर जाते हैं। बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सूचना मिलने पर दादरी कोतवाली के इंस्पेक्टर और कोट चौकी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।

एनएचएआई के खिलाफ ग्रामीणों ने नारेबाजी की
कोट गांव के ग्रामीण नेशनल हाइवे पर एकत्र हुए। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा, "नेशनल हाइवे को दोबारा बनाने के लिए हमारे गांव की जमीन ली गई है। यहां टोल प्लाजा बनाया गया है। अथॉरिटी ने आसपास अच्छी सुविधाएं देने का वादा किया था। अब यहां सड़क का बुरा हाल है। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं जलती हैं। इससे हमारे गांव के लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। हाइवे से गुजरने वाले दोपहिया वाहन सवार रोजाना चोटिल होते हैं। कई बार टोल प्लाजा पर शिकायत कर चुके हैं। नेशनल हाइवे अथॉरिटी को पत्र लिख चुके हैं। कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिला प्रशासन भी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। इस कारण आज नेशनल हाइवे पर प्रदर्शन करना मजबूरी बन गई है।"

पुलिस अफसरों ने गांव वालों समझाकर हटाया
नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही दादरी कोतवाली के इंस्पेक्टर फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाया कि उनकी वजह से दूसरे लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने कहा कि नेशनल हाइवे अथॉरिटी के अधिकारियों को बुलाया जाए। पुलिस ने टोल प्लाजा के इंचार्ज को मौके पर बुलाया। ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया कि जल्दी सड़क और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कर दी जाएंगी। तब जाकर देर रात ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे मुक्त किया। इस दौरान मार्ग पर लम्बा ट्रैफिक जाम लग गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.