चुटकियों में लगा दिया 78 लाख रुपए का चूना, नोएडा पुलिस से मांगी मदद

करोड़पति इंजीनियर महिला को साइबर क्रिमिनल ने किया कंगाल : चुटकियों में लगा दिया 78 लाख रुपए का चूना, नोएडा पुलिस से मांगी मदद

चुटकियों में लगा दिया 78 लाख रुपए का चूना, नोएडा पुलिस से मांगी मदद

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : आईटी कंपनियों में काम कर चुकी महिला से साइबर क्रिमिनल को बड़े प्यार से 78 लाख रुपए दे दिए। अब पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। आरोपियों ने मोटे पैसे कमाने का झांसा देकर महिला इंजीनियर से अपने बैंक अकाउंट में 78 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए हैं। इस मामले में गौतमबुद्ध नगर के साइबर थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज हुआ है।

16 बार में 78 लाख रुपए ट्रांसफर करवाए
पीड़ित इंजीनियर महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसको मोटी कमाई का झांसा दिया। निवेश के नाम पर उनसे 16 बार में 78 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने सेक्टर-36 साइबर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

महिला ने 10 सालों तक आइटी कंपनियों में काम किया 
पीड़िता ने करीब 10 सालों तक कई आइटी कंपनियों में काम किया। बीते 13 जून को महिला के व्हाटएसप पर पहली बार मैसेज आया। मुंबई की करियर बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से भेजे गए संदेश में लोगों को नौकरी देने की बात कही गई थी। पीड़िता ने विश्वास करके अपनी जाॅब प्राेफाइल व्हाटएसप ग्रुप पर भेज दिया। उन्हें बताया गया कि रोजाना 2-3 घंटे ऑनलाइन काम करने पर तीन से 5 हजार रुपए तक प्राप्त हो सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन टास्क दिए। 

साइबर अपराध थाना प्रभारी रीता यादव का बयान
शुरुआत में टास्क पूरा करने पर निवेश किए धन से अधिक राशि प्राप्त हुई। इसके बाद शातिरों ने धीरे-धीरे करके 16 बार में 78 लाख रुपए कई बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए हैं। इसके बाद धनराशि निकालने की मांग की तो और धनराशि मांगने लगे। साइबर अपराध थाना प्रभारी रीता यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.