दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाए, प्रशासन पर मतदान धीमा करने का आरोप, Video

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव : दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाए, प्रशासन पर मतदान धीमा करने का आरोप, Video

दादरी में भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाए, प्रशासन पर मतदान धीमा करने का आरोप, Video

Tricity Today | गीता पंडित ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाए

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर में निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत मतदान चल रह है। दोपहर एक बजे तक 45.20% मतदान हुआ है। दादरी नगर पालिका के लिए 34.13% वोट पड़े हैं। दोपहर एक बजे के बाद दादरी नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार गीता पंडित मतदान केंद्रों पर पहुंची। गीता ने मुस्लिम महिलाओं के बुर्के उठाकर जांच की। वोट डालने के लिए लाइन में लगी महिलाओं के आधार कार्ड देखे हैं। गीता ने कहा, "मतदान बेहद धीमा चल रहा है।" उन्होंने प्रशासन पर धीमा मतदान करवाने का आरोप लगाया है। मैं पीठासीन अधिकारियों से मिलूंगी : गीता पंडित
गीता पंडित ने कहा, "मैं पोलिंग बूथ के भीतर जा रही हूं। वहां पीठासीन अधिकारियों से मिलूंगी। मतदान बहुत काम हो रहा है। धीमा मतदान करवाया जा रहा है।" गीता पंडित एक-एक बूथ पर गईं। उन्होंने वोटिंग करने के लिए लाइन में लगी बुर्कानशीं महिलाओं को देखा। खुद बुर्के उठाकर जांच की। आधार कार्ड लेकर फोटो से पहचान करवाई। इसके बाद लाइन में लहि महिलाओं से नाम और पते पूछे हैं। जब उनसे ऐसा करने की वजह पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि सही ढंग से मतदान होना चाहिए। फर्जी वोटिंग नहीं होनी चाहिए। मैं इसलिए जांच कर रही हूं।

गीता पंडित के सामने 11 उम्मीदवार मैदान में
दादरी नगर पालिका से 12 उम्मीदवार मैदान में खड़े हैं। इस नगर पालिका में  25 वार्ड हैं। पालिका में कुल 18 मतदान केंद्र और 92 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 51,135 पुरुष और 43,871 महिला वोटर हैं। कुल मिलाकर दादरी नगर पालिका सीट पर 95,006 वोटर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

गौतमबुद्ध में सुबह 9:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
दादरी पालिका परिषद - 10.3%
दनकौर नगर पंचायत - 11.7%
बिलासपुर नगर पंचायत - 14.2%
जेवर नगर पंचायत  - 13%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 10.7%
कुल - 11.94%

गौतमबुद्ध में सुबह 11:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
दादरी पालिका परिषद - 23.48%
दनकौर नगर पंचायत - 27%
बिलासपुर नगर पंचायत - 31.51%
जेवर नगर पंचायत  - 29.27%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 29.02%
कुल - 28.23%

गौतमबुद्ध में दोपहर 1:00 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
दादरी पालिका परिषद - 34.13%
दनकौर नगर पंचायत - 40%
बिलासपुर नगर पंचायत - 46.20%
जेवर नगर पंचायत  - 46.07%
जहांगीरपुर नगर पंचायत - 45.02%
कुल - 42.44%

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.