दादरी नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर फायरिंग, मारपीट की गई, सीसीटीवी फुटेज सामने आई

BIG BREAKING :  दादरी नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर फायरिंग, मारपीट की गई, सीसीटीवी फुटेज सामने आई

दादरी नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर फायरिंग, मारपीट की गई, सीसीटीवी फुटेज सामने आई

Tricity Today | चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया

Greater Noida News : दादरी कस्बे से बड़ी सूचना सामने आ रही है। दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवक के साथ मारपीट की गई और फायरिंग की गई है। बताया गया है कि हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। हालांकि, वारदात में चेयरमैन का भतीजा बाल-बाल बच गया है। मामले को लेकर कस्बे के ब्रह्मपुरी इलाके में तनाव है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। चेयरमैन के परिवार की ओर से बताया गया है कि यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक दादरी नगर पालिका के चेयरमैन गीता पंडित के भतीजे विवेक के साथ मारपीट की गई है। वारदात के वक्त विवेक घर के बाहर था। आरोप है कि हमलावरों ने विवेक पर फायरिंग की है। उस पर 5 राउंड फायर कर आरोपी भागे हैं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। यह सीसीटीवी कैमरा चेयरमैन गीता पंडित के घर पर ही सुरक्षा के मद्देनजर लगाया गया है। आपको बता दें कि गीता पंडित के पति विजय पंडित की कुछ वर्ष पहले कस्बे में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

घटना के बारे में कोतवाली दादरी प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि गीता पंडित के भतीजे विवेक पर प्रशांत ने फायरिंग की थी। पुलिस प्रशांत की तलाश कर रही है। प्रथम दृष्टतया पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी प्रशांत के पिता को हिरासत में ले लिया गया है। 

गीता पण्डित के परिवार का विवादों से पुराना रिश्ता
यह कोई पहला मामला नहीं है दादरी के चेयरमैन की तो पंडित के परिवार का विवादों से पुराना रिश्ता है। इससे पहले 18 अक्टूबर 2019 को चेयरमैन गीता पंडित की ओर से दादरी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जिसमें उन्होंने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। बताया था कि गीता पंडित पर उस दिन देर शाम फायरिंग की गई। इस हमले में वह बाल-बाल बच गईं। चेयरमैन ने पांच लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पता लगा था कि गीता पंडित और उनके ही मोहल्ले में रहने वाले आरोपी पक्ष के बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।

आरोप था कि उस दिन देर शाम चौक पर खड़े होकर दूसरे पक्ष के मन्नू और शेखर आदि गीता पंडित के परिजनों पर छींटाकशी कर रहे थे। गीता पण्डित के भतीजे नीशू, विवेक और पंकज ने उनका विरोध किया। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर घर से बाहर आईं गीता पंडित मारपीट करने वालों को डांटने लगीं। इस पर आरोपियों ने उनके ऊपर गोली चला दी और भाग हुए। इस हमले में गीता पंडित बाल-बाल बच गईं, जबकि मारपीट में विवेक घायल हो गया। बाद में यह पूरा मामला झूठा निकला था और फैसला हो गया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.