दादरी के 2 बार विधायक रहे विजयपाल भाटी का निधन, जानिए उनका इतिहास

दुखद : दादरी के 2 बार विधायक रहे विजयपाल भाटी का निधन, जानिए उनका इतिहास

दादरी के 2 बार विधायक रहे विजयपाल भाटी का निधन, जानिए उनका इतिहास

Tricity Today | MLA Vijaypal Bhati

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर की दादरी विधानसभा से पूर्व विधायक रहे विजयपाल सिंह भाटी का निधन हो गया है। विजयपाल सिंह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख गांव के रहने वाले थे। विजय पाल सिंह का बुधवार की देर शाम को निधन हुआ है। बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से बीमार भी थे। उनके निधन के बाद बिसरख गांव में दुख की लहर दौड़ पड़ी है।

दो बार बने विधायक
विजयपाल सिंह भाटी ने 87 वर्ष की आयु में दुनिया छोड़ दी है। बीते 14 फरवरी को उनका जन्मदिन मनाया गया था। वह 1972 में पहली बार दादरी विधानसभा से विधायक बने थे। उसके बाद 1980 में दादरी विधानसभा सीट से दोबारा विधायक चुने गए। उनके निधन के बाद उनके बिसरख गांव में मातम छा गया है।

दुर्घटना के बाद लिया था संन्यास
विजयपाल सिंह भाटी कांग्रेस के दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते थे। विजयपाल के बेटे संजय भाटी ने बताया कि एक दुर्घटना के बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया था। राजनीति से संन्यास लेने के बाद उन्होंने अपने गांव में ही जीवन व्यतीत किया था। उनके पिता शुरुआत से ही कांग्रेसी विचारधारा पर जिए थे। बताया जाता है कि वो राजीव गांधी के काफी करीबी थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.