गौर सिटी में बहू ने की बुजुर्ग सास को कत्ल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

नोएडा एक्सटेंशन : गौर सिटी में बहू ने की बुजुर्ग सास को कत्ल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

गौर सिटी में बहू ने की बुजुर्ग सास को कत्ल करने की कोशिश, एफआईआर दर्ज

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट (नोएडा एक्सटेंशन) से बड़ी खबर है। थाना बिसरख क्षेत्र की गौर सिटी सोसाइटी में रहने वाली 73 वर्षीय वृद्ध महिला को उसकी बहू ने कत्ल करने की कोशिश की है। बुजुर्ग सास का कहना है कि कलयुगी बहू ने मारपीट की। उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया है। जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला
थाना बिसरख के प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गौर सिटी सोसायटी में रहने वाली 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला बीना भटनागर ने अपनी पुत्रवधू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बहू ने उन्हें लोहे के डंडे से मारा पीटा है। मुंह में डंडा घुसाकर हत्या की कोशिश की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। महिला ने पूर्व में भी अपनी पुत्रवधू के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। बुजुर्ग महिला को चोट लगी हैं। उनका मेडिकल करवाया जा रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.