नहर में डूबी दो सगी बहनों का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में छाया मातम

ग्रेटर नोएडा : नहर में डूबी दो सगी बहनों का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में छाया मातम

नहर में डूबी दो सगी बहनों का तीसरे दिन मिला शव, परिवार में छाया मातम

Tricity Today | तीसरे दिन मिला शव

खेरली गंग नहर में शुक्रवार को डूबी दोनों सगी बहनों के रविवार को चांगोली गांव के नजदीक नहर में शव मिल गए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस और एनडीआरएफ की टीम जुटी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिसके चलते शव परिजनों को सौंप दिए गए है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार के घर मातम पसरा हुआ है।
           
ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के रवानी गांव निवासी दीपू की बेटी काजल (13) और गुंजन (7) दनकौर क्षेत्र के चांगोली गांव के नजदीक स्थित गंग नहर में शुक्रवार की दोपहर पशुओं को पानी पिलाने गई थी। बताया जाता है कि पानी पिलाते समय उनका पैर फिसल गया। जिसके चलते दोनों बहन गहरे पानी में डूब गई। वहां मौजूद लोगों ने दोनों को बचाने का काफी प्रयास किया था। लेकिन वह बचा नहीं सके। जिसके बाद से दनकौर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। 

रविवार की दोपहर दोनों का शव बरामद हो गया है। बताया जाता है कि मृतक किशोरियों के पिता दीपू पेशे से किसान है। जिनके 4 बच्चे हैं। जिसमें काजल सबसे बड़ी जबकि गुंजन सबसे छोटी बेटी है। जिनकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रो-कर बुरा हाल है। साथ ही एक ही घर से दो अर्थी उठने के चलते गांव के लोगों की भी आंखें नम हैं। इस बारे में दनकौर एसएचओ अरविंद कुमार पाठक का कहना है रविवार की दोपहर दोनों बहनों के शव गंग नहर से बरामद हो गए हैं। परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया। जिसके चलते उनको शव सौंप दिए गए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.