सूरजपुर गोल चक्कर के पास मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Greater Noida BREAKING : सूरजपुर गोल चक्कर के पास मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

सूरजपुर गोल चक्कर के पास मिला व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Tricity Today | Breaking News

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची, उस समय व्यक्ति के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

रविवार को 12:30 बजे मिला शवG
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे सूरजपुर थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव घंटा गोलचक्कर के पास सर्वजनिक शौचालय के पीछे पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

लोगों ने कहा- व्यक्ति भिखारी है 
पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, उस समय व्यक्ति के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। दाढ़ी और सिर के बाल सफेद और बढ़े हुए हैं। व्यक्ति का रंग गेहुआ और शरीर काफी दुबला पतला है। पुलिस ने जब व्यक्ति की जांच पड़ताल की तो पता चला है कि यह व्यक्ति भिखारी है और काफी दिनों से सूरजपुर गोलचक्कर के पास घूम रहा है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.