ग्रेटर नोएडा से किडनैप हुए बच्चे की लाश बुलंदशहर में मिली, चार दिन पहले हुआ था गायब

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा से किडनैप हुए बच्चे की लाश बुलंदशहर में मिली, चार दिन पहले हुआ था गायब

ग्रेटर नोएडा से किडनैप हुए बच्चे की लाश बुलंदशहर में मिली, चार दिन पहले हुआ था गायब

Tricity Today | Symbolic Image

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाने वाले व्यापारी के बेटे का शव बुलंदशहर से बरामद किया गया है। 15 साल का कुनाल की चार दिन पहले (बुधवार ) लेडी डॉन द्वारा अपहरण की सूचना मिली थी। इसके बाद से ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार बच्चे को ढूंढ रही थी। किडनैपिंग का एक मिनट 26 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। अब जाकर बच्चे का शव बुलंदशहर से बरामद किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है।

बुधवार से पुलिस तलाश में जुटी 
पुलिस की टीमें घटना की वायरल सीसीटीवी फुटेज को बार-बार देख रही थी। लेकिन इस वीडियो को कई बार देखने के बाद भी उन्हें क्लू नहीं मिल रहा था। जिसके चलते उनकी नींद उड़ी हुई थी। पुलिस वायरल फुटेज के अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी फुटेज खंगालने में जुटी थी। सूत्रों से पता चला था कि पुलिस घटना में शामिल लेडी डॉन और दिव्यांग के बारे में जानकारी जुटा रही थी। अब जाकर बुलंदशहर की एक नहर में बच्चे की लाश मिली है। 

संदिग्धों से पूछताछ भी की 
पुलिस इस केस को कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक की पूछताछ में पुलिस के हाथ से ऐसा कुछ भी नहीं लगा है जिससे बच्चे की बरामदी हो सके। पुलिस कुनाल के फ्रेंड सर्कल से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस के आला अधिकारी इस केस के जल्दी खुलासे लेकर हर एंगल से जांच कर रही थे। 

किसान संघ से जुड़े हैं पिता 
रबूपुरा के गांव मियाना निवासी भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार का ऐच्छर में सीएनजी फिलिंग पंप के पास शिवा रेस्टोरेंट है। बुधवार दोपहर ढाबे से कार सवार कुछ लोगों ने उनके बेटे कुनाल को अगवा कर लिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा था।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.