अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा : अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस जांच में जुटी

अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मचा, पुलिस जांच में जुटी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र के गांव तुस्याना के पास में स्थित एक स्कूल के सामने ग्रीन बेल्ट में एक महिला का शव मिलने से रविवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ईकोटेक तीन थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत की। लेकिन महिला के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। महिला के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले हैं। मृतक महिला ने मल्टीकलर की जूती पहनी हुई है। शव की शिनाख्त करने के लिए आस-पास के थानों से भी संपर्क किया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की उम्र 30 से अधिक है। पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.