ग्रेटर नोएडा में मिला अज्ञात महिला का शव, लोगों ने दी पुलिस को सूचना

BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में मिला अज्ञात महिला का शव, लोगों ने दी पुलिस को सूचना

ग्रेटर नोएडा में मिला अज्ञात महिला का शव, लोगों ने दी पुलिस को सूचना

Tricity Today | BIG BREAKING

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह नाले के पास एक महिला का शव मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया है। आगे की जांच की जा रही है।

बीटा-2 थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली कि कासना में स्थित नाले के पास एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्राथमिक जांच में लग रहा है कि महिला की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। महिला के शव की खबर खिलने तक कोई भी पहचान नहीं हो पाई है। 

उन्होंने बताया कि शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की शव करीब 2 दिनों पुराना है। मौके पर फील्ड यूनिट पहुंच गई है। पुलिस हर एक एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.