ग्रेटर नोएडा की नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली, मुरादनगर से तैरकर आई डेडबॉडी

हत्या या हादसा : ग्रेटर नोएडा की नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली, मुरादनगर से तैरकर आई डेडबॉडी

ग्रेटर नोएडा की नहर में महिला और पुरुष की लाश मिली, मुरादनगर से तैरकर आई डेडबॉडी

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक महिला और एक पुरुष का शव नहर में मिला है। महिला और पुरुष का शव नहर में देखने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी डायल 112 और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से महिला व पुरुष का शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों में मचा हड़कंप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र स्थित समाना गांव के पास नहर में बीती रात को एक महिला और एक पुरुष का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने दोनों का शव नहर में देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला और पुरुष के शव को नहर से बाहर निकाला। 

पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसमें से पुरुष की पहचान हो गई है। पुरुष की पहचान अतुल शर्मा निवासी मुरादनगर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि आखिर दोनों के शव यहां तक कैसे आए। पुलिस ने आशंका जाहिर करते हुए बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया होगा। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.