बीवी की हत्या करके यमुना नदी में फेंका शव, फिर पुलिस से बोला- साहब! मेरी धर्मपत्नी गायब हो गई, मदद कर दो

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज मामला : बीवी की हत्या करके यमुना नदी में फेंका शव, फिर पुलिस से बोला- साहब! मेरी धर्मपत्नी गायब हो गई, मदद कर दो

बीवी की हत्या करके यमुना नदी में फेंका शव, फिर पुलिस से बोला- साहब! मेरी धर्मपत्नी गायब हो गई, मदद कर दो

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के जेवर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति ने पहले अपनी बीवी की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया। उसके बाद खुद थाने में पहुंच गया। थाने में जाकर व्यक्ति ने कहा कि उसकी पत्नी कहीं का गुम हो गई है। जब पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है। काफी सख्ती से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर महिला के शव की तलाश के लिए यमुना नदी में पुलिस की टीमें लगी हुई है।

हत्या करके जेवर थाने पहुंचा व्यक्ति
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति जेवर कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताने लगा कि उसकी पत्नी कहीं गायब हो गई है। पुलिस इस मामले में पूछताछ करते हुए गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर रही थी, लेकिन व्यक्ति की बातचीत से कुछ अनहोनी की आशंका पुलिस को दिखाई दी। पुलिस ने जब व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने कहा कि उसने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को यमुना नदी में फेंक दिया है। 

गोताखोरों की मदद से महिला की लाश को ढूंढ रही पुलिस
यह सुनकर पुलिस के हाथ -पांव फूल गए। उन्होंने तत्काल व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और उसी स्थान पर लेकर चली गई। जहां से उसने अपनी पत्नी के शव को यमुना नदी में फेंका। पुलिस की कई टीमें मौके पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि गोताखोरों की मदद से महिला के शव की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द खुलासा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.