कब्र खोदकर महिला का कंकाल निकाला गया, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा में लाश करेगी पर्दाफाश : कब्र खोदकर महिला का कंकाल निकाला गया, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी

कब्र खोदकर महिला का कंकाल निकाला गया, पढ़िए सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : जब जिन्दा लोग गवाही नहीं देते तो लाशें हकीकत बयां करती हैं। दहेज हत्या की एक वारदात में ऐसा ही कुछ देखने के लिए मिल रहा है। जेवर थाना क्षेत्र से सामने आया यह प्रकरण काफी हैरान कर देने वाला है। महिला की मौत हो गयी। उसकी लाश को आनन-फानन में अजल-मजल कर दिया गया। किसी को दहेज हत्या की भनक तक नहीं लगी और महिला के शव को दफना दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ बुलंदशहर में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। अब वहां जिलाधिकारी ने कब्र खुदवाकर कंकाल निकाला गया है।

क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बा जेवर के कब्रिस्तान से गुरुवार को महिला का शव बुलंदशहरऔर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने निकाला है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में जनपद बुलंदशहर में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के आदेश पर महिला के शव को कब्र से निकालकर दोबारा से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। निर्णय आने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.