बीवी की बात सुनकर रणवीर सिंह बोले- उन 4 लड़कों के नाम बता

अपनी धज्जियां उड़ाकर ट्विटर पर ट्रेंड हुई दीपिका पादुकोण : बीवी की बात सुनकर रणवीर सिंह बोले- उन 4 लड़कों के नाम बता

बीवी की बात सुनकर रणवीर सिंह बोले- उन 4 लड़कों के नाम बता

Google Photo | Ranveer Singh & Deepika Padukone

Greater Noida News : दिग्गज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड की दुनिया में तहलका मचा दिया है। उन्होंने नए टॉक शो "कॉफी विद करण" में यह दावा किया है कि उन्होंने ना केवल एक या दो बल्कि रणवीर सिंह के साथ 4 अन्य लड़कों को डेट किया। अपनी बीवी के इस आपत्तिजनक बयान पर रणवीर सिंह को काफी गुस्सा आ गया। शो के दौरान करण जौहर और रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि उन चार लड़कों के नाम बताओ।

रणवीर सिंह की नाराजगी कैमरे पर नजर आई
दरअसल, करण जौहर के "कॉफी विद करण" शो में कपल एक-दूसरे के बारे में खुलासे करते हैं। लेकिन दीपिका पादुकोण ने अपने ही अतीत के बारे में ऐसा खुलासा कर दिया, जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया। जब दीपिका पादुकोण ने अपनी लाइफ का एक बड़ा खुलासा किया तो उनके पति रणवीर सिंह काफी नाराज हो गए। जिनकी नाराजगी कैमरे पर भी नजर आई।

"इसलिए मैं रणवीर सिंह के पास वापस आई"
दीपिका पादुकोण ने कहा, "जब तक रणवीर सिंह ने मुझे प्रपोज नहीं किया था। इससे पहले हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं था। इसलिए मैं दूसरे लोगों को भी मिलती रही। मैंने रणवीर सिंह के साथ 4 दूसरे लड़कों को भी डेट किया, लेकिन उनमें मुझे कोई खासियत नहीं दिखाई दी। मैं दूसरों से मिलती थी, लेकिन मेरे दिमाग में हमेशा रणवीर सिंह चलता था। इसलिए मैं इसके पास वापस आ गई।"

"उन 4 लड़कों के नाम बताओ"
दीपिका पादुकोण की बात सुनकर करण जौहर ने कहा, "उन चार लड़कों के नाम बताओ, जिनको रणवीर सिंह के साथ डेट किया था।" इस पर दीपिका पादुकोण ने कहा, "मुझे उनके नाम याद नहीं है।" इस पर रणवीर सिंह नाराज हो गए और उन्होंने कहा, "अभी तो तुम कह रही थी कि मेरे साथ रहते तुमने 4 लड़कों को डेट किया और अब कहती हो कि मुझे याद नहीं है।" अब यह मामला सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.