महेश शर्मा को समर्थन करने पहुंचे रक्षा मंत्री, बोले- अबकी बार 400 पार 

ग्रेटर नोएडा में राजनाथ सिंह : महेश शर्मा को समर्थन करने पहुंचे रक्षा मंत्री, बोले- अबकी बार 400 पार 

महेश शर्मा को समर्थन करने पहुंचे रक्षा मंत्री, बोले- अबकी बार 400 पार 

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में महेश शर्मा को समर्थन करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Greater Noida : उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर सीट सभी पार्टियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में चाहे अखिलेश यादव हो, मायावती हो, योगी आदित्यनाथ हो आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections) के लिए जनसभा कर रहे हैं। ऐसे में अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) डॉक्टर महेश शर्मा को समर्थन करने के लिए दादरी विधानसभा के बिसाहड़ा गांव में पहुंचे है। यहां पर उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। राजनाथ सिंह का इन तीन राज्यों में प्लान 
आपको बता दें कि 26 अप्रैल को गौतमबुद्ध नगर में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता मांग रहे हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीन जगह चुनाव जनसभाएं करेंगे। सबसे पहले वह गौतमबुद्ध नगर पहुंचे हैं। इसके बाद वह झारखंड के जिला खूंटी 1:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक रहेंगे। आखिर में वह बिहार के भागलपुर में 4:35 से 5:15 तक रहेंगे।

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा में वोटरों की संख्या  
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर इस बार 26.75 लाख लोग अपना वोट देंगे। पूरी लोकसभा सीट पर 26,75,148 लोग अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इसमें सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा में हैं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता नोएडा विधानसभा क्षेत्र में है। अकेले नोएडा विधानसभा क्षेत्र में 7,82,872 मतदाता हैं। उसके बाद दादरी विधानसभा में 7,29,481 मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर जेवर में 3,69,824 मतदाता हैं। सिकंदराबाद विधानसभा में 3,99,091 मतदाता हैं। खुर्जा विधानसभा में 3,93,880 मतदाता हैं। कुल मिलाकर गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर 26,75,148 मतदाता हैं। इसमें से सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा बुलन्दशहर जिले में आती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.